फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Swami Agnivesh joined JDU

अन्ना-केजरीवाल के पुराने साथी अग्निवेश ने थामा नीतीश का दामन

Mon, 25 Jul 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
Swami Agnivesh joined JDU
- फोटो : getty images

अन्ना आंदोलन के दौरान टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य रहे स्वामी ‌अग्निवेश एक बार फिर सक्रिय राजनीति में आते दिख रहे हैं। अग्निवेश ने नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने की घोषणा की है। पार्टी महासचिव श्याम रजक के सामने उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अग्निवेश के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वो उनकी शराब बंदी की नीति को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


यूपीए शासनकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन के दौरान टीम अन्ना के बाकी सदस्यों की तरह स्वामी अग्निवेश ने भी काफी प्रसिद्धी पाई थी। लेकिन इसी दौरान हुए कई विवादों के कारण उन्हें आंदोलन से किनारे कर दिया गया था। 
विज्ञापन


आंदोलन से हटने के बाद अग्निवेश आदिवासियों के अधिकारों और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर समाजिक स्तर पर लड़ाई लड़ते रहे ‌थे। हालांकि बीच बीच में दिए उनके कुछ विवादित बयानों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इनमें से बलात्कार को लेकर उनका दिया गया बयान की, शराब और मांसाहार की वजह से ही ऐसे मामले बढ़ते हैं भी काफी चर्चा में रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में हरियाणा से विधायक रह चुके अग्निवेश ने एक बार फिर सक्रिय राजनीति की राह पकड़ ली है। उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबंदी के निर्णय ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। वह चाहते हैं कि देशभर में यह व्यवस्‍था लागू हो। इसी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए वह काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed