{"_id":"6826f2e4c9da073e0607877e","slug":"suspicious-death-of-newly-married-woman-police-seized-the-body-before-the-last-rites-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले किया शव जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले किया शव जब्त
Fri, 16 May 2025 01:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 16 May 2025 01:40 PM IST
सार
सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हुई है। पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हुई है। पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिली है कि मृतका के ससुराल वाले रात के समय जल्दी-जल्दी उसका दाह संस्कार कर रहे थे। किसी ने इसकी सूचना सोनवर्षा कचहरी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का नाम आंचल कुमारी है, वह अमरपुर गांव वार्ड 03 की रहने वाली है और मिथलेश कुमार उर्फ उजरा की 21 साल की पत्नी है।
मौके से सभी लोग भागे
पुलिस को देखकर ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। मृतका का शव अमरपुर गांव के रामकुमार ठाकुर के खेत से रात करीब एक बजे पुलिस ने बरामद किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका के माता-पिता दूसरे प्रांत में रहते हैं। मृतका के पति सलून चलाते हैं और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गुरुवार रात उसकी संदिग्ध मौत हुई। इसके बाद ससुराल वाले रात के अंधेरे में उसका दाह संस्कार करने लगे। जब ग्रामीणों को इसकी खबर लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग भाग गए।
यह भी पढ़ें: Khelo India Youth Games 2025: बिहार ने दिखाया कमाल, 620% पदक वृद्धि के साथ 14वां स्थान
विज्ञापन
सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके वालों को भी सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। परिजन जब आएंगे तभी पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी।