फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi said that Lalu resigns as party president in bihar

अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें लालू- सुशील मोदी

Tue, 09 May 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Tue, 09 May 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
Sushil Modi said that Lalu resigns as party president in bihar
सुशील मोदी - फोटो : PTI

भाजपा नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की मांग की है। मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद लालू प्रसाद को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष घोषित कर देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को चारा घोटाले में जेल भिजवाने, सजा दिलवाने में भाजपा के साथ नीतीश कुमार, शिवानन्द तिवारी व ललन सिंह की बड़ी भूमिका रही है। यह बात अलग है कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की गद्दी बचाने के लिए लालू प्रसाद से समझौता कर लिया, परन्तु भाजपा अपराध और भ्रष्टाचार के पर्याय लालू प्रसाद एवं उनको संरक्षण देने वाले नीतीश कुमार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कोर्ट के इस फैसले से नीतीश कुमार को सर्वाधिक खुशी होगी। क्योंकि शहाबुद्दीन से मोबाइल पर वार्ता, हजार करोड़ से ज्यादा की बेनामी सम्पति के खुलासे में फंसे लालू प्रसाद अगले नौ माह तक कोर्ट, कचहरी, तारीख, मुकदमों, वकील में फंसे रहने के कारण नीतीश कुमार की सरकार के सामने कोई संकट पैदा नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed