फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   supreme court issued notice of lalu prashad yadav

CBI ने बढ़ाई लालू की मुश्किलें, SC से मिला नोटिस

Mon, 17 Aug 2015 01:15 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
supreme court issued notice of lalu prashad yadav

बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे राजद सुप्रीमो लालू यादव को सीबीआई ने जोरदार झटका दे दिया है। सीबीआई की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाले में लालू यादव को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने चारा घोटाले में सजा मिलने के बाद लालू यादव को झारखंड हाइकोर्ट द्वारा कई मामलों में बरी करने और जमानत देने का विरोध करते हुए अर्जी दायर की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा था कि झारखंड हाइकोर्ट ने अपने निर्णय में चारा घोटाले के मुख्य पहलुओं की अनदेखी की है। जिसकी वजह से लालू यादव को मुख्य आरोपी होने के बाद भी जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुई थी पांच साल की सजा, HC से मिली थी जमानत

supreme court issued notice of lalu prashad yadav

बता दें कि लालू यादव के अविभाजित बिहार का मुख्यमंत्री रहते 90 के दशक में 950 करोड़ का चारा घोटाला हुआ था। जिसमें लालू यादव सहित 44 लोगों को चाईबासा कोषागार से 37.7 करोड़ रुपए निकालने के मामले में अभियुक्त बनाया गया था।

जिसमें सालों चले मुकदमे के बाद अक्टूबर 2013 में रांची की एक अदालत ने लालू यादव को पांच साल कैद और 25 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी। उनके अलावा अन्य दोषी पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को चार साल की सजा, दो लाख रुपये का जुर्माना और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा को चार साल की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

हालांकि बाद में लालू को झारखंड हाइकोर्ट से इस मामले में जमानत मिल गई थी। बता दें कि सजा मिलने के बाद से लालू चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो गए थे। यही कारण रहा न वह लोकसभा चुनाव लड़ सके और न ही अब विधानसभा चुनाव लड़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed