{"_id":"627109a3139f7f06cb3a49d1","slug":"supaul-car-rammed-on-people-offering-namaz-5-injured-including-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपौल में हादसा: नमाज पढ़ रहे लोगों पर चढ़ी कार, बच्ची समेत पांच घायल, सभी की हालत खतरे से बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपौल में हादसा: नमाज पढ़ रहे लोगों पर चढ़ी कार, बच्ची समेत पांच घायल, सभी की हालत खतरे से बाहर
Tue, 03 May 2022 04:23 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 03 May 2022 04:23 PM IST
सार
जिस जगह लोग नमाज अदा कर रहे थे उसी के बगल में एक कार खड़ी थी। लोग नमाज अदा कर अभी उठ ही रहे थे तभी अचानक ड्राइवर ने रिवर्स गियर लगा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सुपौल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईद के मौके पर एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया। घटना जिले की बीरपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर-5 की है। सात आना में नमाज अदा कर जैसे ही लोग उठे तभी एक कार पीछे की ओर से आई और कई लोगों को चपेट में ले लिया। घटना के बाद भारी अफरा तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि कार के चालक ने गलती से रिवर्स गियर लगा दिया जिसके कारण कार अचानक तेज गति में पीछे की ओर चलने लगी। घायलों को बीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी खतरे से बाहर बताए जाते हैं।
विज्ञापन
जिस जगह लोग नमाज अदा कर रहे थे उसी के बगल में एक कार खड़ी थी। लोग नमाज अदा कर अभी उठ ही रहे थे तभी अचानक ड्राइवर ने रिवर्स गियर लगा दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही एक बच्ची समेत पांच लोग चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही बीरपुर थाना के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गलती से कार चढ़ी या कैसे हुई घटना इसकी पूरी जांच की जाएगी
विज्ञापन