फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Suicide Case : A girl dead body found Suicide Case love affair purnea bihar police

Bihar news : पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, पिता ने प्रेमी पर लगाये आरोप, कहा - शरीर पर हैं खरोंच के निशान

Sun, 09 Feb 2025 09:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 09 Feb 2025 09:55 PM IST
सार

Bihar : लड़की की लाश बेर के पेड़ से लटकी थी, लेकिन पैर जमीन को छू रही थी। पिता ने कहा- एक लड़के से प्रेम करती थी। मोबाइल पर घंटों बात करती थी। लड़की के कपड़े भी फटे हुए हैं। पिता के बयान पर अब उस प्रेमी की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Suicide Case : A girl dead body found Suicide Case love affair purnea bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में दुपट्टे के सहारे संदेहास्पद परिस्थिति में बेर के पेड़ से लटकती हुई एक युवती की लाश मिली। मृतका की पहचान के. नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के वार्ड 4 बादर चौक निवासी मो इसराफिल की बेटी रूबी खातून (22) के रूप में हुई। घटना के.नगर थाना क्षेत्र के बादर चौक के पास की है। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन


पिता ने लगाये गंभीर आरोप 
घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि लड़की लालू नाम के किसी लड़के से प्यार करती थी। लड़के ने इसे मिलने के लिए बुलाया। दोस्तों के साथ मिलकर गलत किया और फिर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिय वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किया है।
विज्ञापन


गांव के लड़के से करती थी प्रेम 
घटना के संबंध में मृतका के पिता मो. इसराफिल और बहन मो साजिदा ने बताया कि रूबी खातून की पिछले 6 महीने पहले से गांव के ही रहने वाले सोनू कुमार नाम के लड़के के दोस्त लालू (24) से मुलाकात हुई थी। लालू ओरिया गांव का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि इनदोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों दोस्त बने। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। कॉल डिटेल के मुताबिक शनिवार देर दोपहर करीब 2 बजे प्रेमी का कॉल कीपैड वाले फोन पर आया था। इसी के कुछ देर बाद वो घर से निकली थी। मगर काफी शाम होने पर भी जब वो घर नहीं लौटी। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, मगर कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसी क्रम में उन्हें लड़के पर शक हुआ। जिसके बाद वे लोग गांव में रहने वाले उस लड़के के पास गए जो रूबी का प्रेमी लालू का दोस्त था। यहां से वे दोबारा से लड़की को ढूंढने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर थे खरोंच के निशान, कपड़े भी फटे थे 
खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने के.नगर थाना से करीब 800 मीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन से लगे झवारी घाट के पास बेर के पेड़ से लटकती किसी लड़की की लाश मिलने की बात बताई। इसके कुछ देर बाद ही वे मौके पर पहुंचे और फिर शव की शिनाख्त की। लड़की का घुटना जमीन को स्पर्श कर रहा है। कपड़े भी फटे हैं और शरीर पर भी हल्के खरोच के निशान हैं। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेमी लालू ने इसे मिलने के बहाने बुलाया। दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गलत किया और फिर हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे बैर के पेश से लटका दिया है और फिर उसकी हत्या कर दी है।


फॉरेंसिक टीम को मिले कई अहम साक्ष्य
घटना की जानकारी देते हुए के.नगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही के.नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। साथ ही पूर्णिया फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच में कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किए गये हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed