फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   students protest over alleged fraud in NTPC exam of railway news updates

बिहार: रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली पर बिफरे छात्र, दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक जाम कर किया हंगामा

Tue, 25 Jan 2022 10:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 25 Jan 2022 10:09 PM IST
सार

उग्र प्रदर्शन के बाद बक्सर और बिहार शरीफ स्टेशन पर जमकर उत्पात, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
students protest over alleged fraud in NTPC exam of railway news updates
बिहार में छात्रों से प्रदर्शन से हालात तनावपूर्ण हो गए - फोटो : एएनआई (वीडियो स्क्रीनशॉट)

विस्तार

रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए बिफरे छात्रों ने बिहार के अलग-अलग जिलों में जमकर हंगामा किया। दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन पर बक्सर और बिहार शरीफ में छात्रों के हुजूम ने रेलवे ट्रैक जाम कर हंगामा किया तो मुजफ्फरपुर में गोंदिया एक्सप्रेस को रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने के साथ लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह छात्रों ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पटना-वाराणसी रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई। दो ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी रहीं। इटाढ़ी गुमटी पर भी एक ट्रेन खड़ी थी। बिहार शरीफ स्टेशन पर छात्रों का हुजूम ट्रैक पर खड़ा हो गया। इससे दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक आउटर सिग्नल पर खड़ी रही।
विज्ञापन


पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे
दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन पर सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रैक पर जगह-जगह ट्रेनें खड़ी हो गईं। कई ट्रेनों का रूट बदला गया तो कई का परिचालन घंटों बाद हुआ। बिहार और रेलवे पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। इसके बाद हंगामा कर रहे छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां भांजीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरा में आक्रोशित छात्रों ने ट्रेन को लगा दी आग
इसमें कई छात्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। छात्रों के आंदोलन को बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद का भी समर्थन मिल रहा है। उग्र छात्रों ने आरा में एक पैसेंजर ट्रेन को आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो रिकॉर्ड किए गए हैं और आरोपी प्रदर्शनकारियों को जांच के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।


रेल मंत्रालय ने अपनाया सख्त रुख, दी चेतावनी
उधर रेल मंत्रालय ने इस घटनाक्रम को लेकर कहा है कि रेलवे नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को रेलवे ट्रैक पर विरोध करने, ट्रेन संचालन में व्यवधान और रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर रेलवे की नौकरी प्राप्त करने से आजीवन रोक का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed