फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Student was beaten up by mall store manager for stealing chocolate in Bettiah; CCTV footage surfaced

Bihar: चॉकलेट चुराने पर मॉल के स्टोर मैनेजर ने छात्र की पिटाई की थी; शव मिलने के बाद CCTV फुटेज आया सामने

Wed, 10 May 2023 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 May 2023 02:47 PM IST
सार

सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसमें मॉल का स्टोर मैनेजर पवन दुबे छात्र से पूछताछ करते हुए उसे मार-पीट रहा है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Student was beaten up by mall store manager for stealing chocolate in Bettiah; CCTV footage surfaced
बच्चे का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक शॉपिंग मॉल से कथित तौर पर एक चॉकलेट चुराने पर मॉल के स्टोर मैनेजर ने छात्र की पिटाई कर साइकिल और स्कूल बैग को रख लिया। अब स्टोर मैनेजर द्वारा छात्र की पिटाई करने का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल, पीटे जाने के बाद छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि स्टोर मैनेजर छात्र को मॉल के अंदर अपने ऑफिस में ले जाकर पूछताछ करते हुए चार से पांच थप्पड़ मार रहा है। वहां एक गार्ड भी मौजूद है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


चीनी मिल ग्राउंड में मिला था छात्र का शव
मामला जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के टिकुलिया चौकी स्थित स्मार्ट प्वाइंट शॉपिंग मॉल का है। जहां बीती दो मई को एक निजी स्कूल का छठी कक्षा का छात्र राजाबाबू (12) दोपहर 12 बजे पहुंचा था। उसने मॉल से कथित तौर पर एक चॉकलेट चोरी कर ली। उसके बाद स्टोर मैनेजर ने छात्र को चार से पांच थप्पड़ मारे और स्कूल बैग तथा साइकिल को रख लिया। कुछ देर बाद चीनी मिल ग्राउंड में छात्र का शव पड़ा हुआ मिला, उसके मुंह से झाग आ रहा था। शव के पास कीटनाशक की शीशी भी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन



बच्चे से मार-पीट करता मॉल का स्टोर मैनेजर पवन दुबे

पिटाई का वीडियो आया सामने
सदर एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि मृतक राजा बाबू (12) गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर मीना टोला गांव निवासी मुकेश यादव का बेटा था। जहर खाने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राजाबाबू पर स्मार्ट प्वाइंट मॉल से चोरी छिपे चॉकलेट उठा लेने का आरोप था। मॉल के कर्मियों ने उसके पिता को फोन लगाया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उसके बाद कर्मियों ने राजाबाबू का स्कूल बैग और साइकिल रख लिया। संभवतः इसी कारण राजा बाबू ने जहर खाकर जान दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। उसमें मॉल का स्टोर मैनेजर पवन दुबे छात्र से पूछताछ करते हुए उसे मार-पीट रहा है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत छात्र के पिता की शिकायत पर स्टोर मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी
मामले में मृत छात्र राजा बाबू के पिता मुकेश यादव की शिकायत पर चनपटिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उसमें स्मार्ट पॉइंट मॉल के स्टोर मैनेजर पवन दुबे और अन्य को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पवन दुबे शिकारपुर थाना के हरसरी परैनिया गांव के निवासी विजय दुबे का बेटा है। गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed