{"_id":"58f488694f1c1b1974471512","slug":"stick-to-the-goat-then-death-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी को मारी ठोकर, तो मिली सजा ए मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी को मारी ठोकर, तो मिली सजा ए मौत
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Mon, 17 Apr 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में केवल गाय ही नहीं, बकरी भी लोगों की जान ले रही है। शनिवार को मुजफ्फरपुर में एक बाइक सवार को महज इसलिए सजा-ए-मौत दे दी गई, क्योंकि उसने एक बकरी को ठोकर मार दी थी। पुलिस ने हत्या मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जिले के भिलाईपुर महादलित टोले में बाइक से बकरी को ठोकर लगने पर एक अधेड़ की गला काटकर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरे व्यक्ति की जमकर पिटाई की गई।
उसे गंभीर स्थिति में मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रहुआ निवासी विनोद सिंह का पुत्र राम नवीन सिंह था। घटना से आक्रोशित लोगों ने टोले पर हमला बोल दिया। घरों में जमकर तोड़फोड़ की। सामान को सड़क पर फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद 50 से अधिक परिवार पुरुष, बच्चे व महिला सहित टोले को छोड़कर फरार हो गए हैं। तनाव को देखते हुए पारू, देवरिया, सरैया, कथैया व करजा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक का थाना क्षेत्र के टरवां गांव में बीते कुछ दिनों से थ्रेसर चला रहा था। आज वह बाइक से डीजल लाने पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी क्रम में भिलाईपुर महादलित टोले के पास बाइक से एक बकरी के बच्चे को ठोकर लग गई। बकरी को ठोकर लगने से महादलित टोले के लोग आक्रोशित हो गए। उन लोगों ने पहले बाइक सवारों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद चालक राम नवीन सिंह की तेज धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी।