फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Station incharge of Bettiah died due to heart attack

Bihar news: बेतिया में थानाध्यक्ष की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम; साथियों की भी आंखें

Sun, 15 Dec 2024 10:34 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Dec 2024 10:34 AM IST
सार

Bettiah News: मटियरिया थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मौत के बाद पुलिस परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर मृतक के परिवार वालों को सूचना मिलते हैं परिवार में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Station incharge of Bettiah died due to heart attack
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के पुलिस परिवार में उस समय मातम छा गया जब मटियारिया थानाध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। घटना के बाद थाना परिसर में अन्य पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मृतक सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार दास है, जो वर्तमान में मटियारिया थाना में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


मृतक अंकित कुमार दास 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर थे, जिनका ट्रेनिंग के बाद बेतिया पुलिस जिला के मटियारिया थाना में थानाध्यक्ष के पद पर पहली बार तैनाती की गई थी। बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि 10 बजे खाना खाकर टहल रहे थे, तभी अचानक तबीयत उनकी बिगड़ गई, उसके बाद उन्हें रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद पूरे पुलिस परिवार में मातम का माहौल है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले में पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। वहीं मृतक थानाध्यक्ष के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed