{"_id":"5590265a-68fc-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sri-lankan-president-to-visit-bodh-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई राष्ट्रपति आठ फरवरी को आएंगे बोधगया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंकाई राष्ट्रपति आठ फरवरी को आएंगे बोधगया
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 28 Jan 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे आठ फरवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वह बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन करेंगे। यह जानकारी भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रसाद करियावासम ने दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद करियावासम ने बताया कि राष्ट्रपति बोधगया प्रवास के दौरान आठ फरवरी को ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने बिहार में बौद्ध पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बिहार में हो रहे विकास कार्यों को श्रीलंका में भी सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हर साल लाखों श्रीलंकाई पर्यटक महाबोधि मंदिर और पवित्र बोधिवृक्ष के दर्शन करने आते हैं। साथ ही वे नालंदा और राजगीर का भी भ्रमण करते हैं।