फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   special category status bihar:15th Finance Commission says giving Recommendation not in jurisdiction

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की सिफारिश करना अधिकार क्षेत्र में नहीं : 15वां वित्त आयोग

Thu, 04 Oct 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 04 Oct 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
special category status bihar:15th Finance Commission says giving Recommendation not in jurisdiction
nitish kumar
वित्त आयोग किसी भी राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा देने की सिफारिश नहीं कर सकता। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह ने बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसी अनुशंसा करना आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। वित्त आयोग की पूरी टीम बिहार के दौर पर है।
विज्ञापन


हालांकि सिंह ने आश्वासन दिया कि जहां तक बिहार की जरूरतों का संबंध है, उसकी सिफारिशें "सहानुभूतिपूर्ण और सकारात्मक" होगी।

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों और आला अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा सिंह ने सभी दलों के प्रतिनिधिमंडल से भी बैठक की।
विज्ञापन


इस बैठक में भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। लेकिन भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बिहार को सिर्फ विशेष सहायता देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 वें वित्त आयोग की टीम के चार दिवसीय दौरे के अंतिम दिन यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह ने स्वीकार किया कि इस प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मामले को दिन की शुरुआत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने "पुरजोर तरीके और शानदार ढंग से" रखा।


यह पूछे जाने पर जदयू सांसद के तौर पर उन्होंने प्रदेश को विशेष दर्जा दिये जाने की वकालत की थी, सिंह ने कहा कि इस मामले पर अलग से अध्ययन किए जाने के लिए एक स्वतंत्र इकाई की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed