फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   speaker of india parliament summoned Nitish Kumar Patna DM and SSP Patna for lathicharge on bjp mp Lok Sabha

Bihar News : भाजपा नेताओं की पिटाई पर लोकसभा अध्यक्ष के समन पर पटना के डीएम-एसएसपी ने दो टूक यह कहा

Mon, 21 Aug 2023 11:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Aug 2023 11:30 AM IST
सार

Bihar Police : पटना में विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया लाठीचार्ज को लेकर राज्य सरकार की रिपोर्ट ने पुलिस-प्रशासन को भले क्लीन चिट दे दी, लेकिन लोकसभा से सांसदों की पिटाई पर डीएम-एसएसपी को समन भेजा गया है।

विज्ञापन
speaker of india parliament summoned Nitish Kumar Patna DM and SSP Patna for lathicharge on bjp mp Lok Sabha
पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधानसभा पैदल मार्च के दौरान पुलिसिया लाठीचार्ज में सैकड़ों के घायल होने और पार्टी के एक नेता की मौत की जांच अलग-अलग स्तर पर पूरी हो गई थी। 19 जुलाई को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी की चार सदस्यीय केंद्रीय जांच टीम ने रिपोर्ट सौंपी तो इधर बिहार सरकार ने इस मामले में एक तरह से पुलिस-प्रशासन को क्लीन चिट दे दी। अब नई खबर दिल्ली से आई कि लोकसभा अध्यक्ष ने इस मामले में पटना के डीएम और एसएसपी को समन भेजा है। 'अमर उजाला' ने सोमवार कार्यालय अवधि में दोनों से बात की। फिलहाल दो टूक जवाब मिला।

विज्ञापन


क्या बताया डीएम और एसएसपी ने इस सवाल पर
इस संबंध में पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर से बात कर यह पूछने पर कि पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किए जाने के मामले में आपको समन किया गया है, उन्होंने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। वहीं यही सवाल जब पटना एसएसपी राजीव मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


क्या था मामला 
नई शिक्षक नियमावली के विरोध, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चार्जशीट के आधार पर सरकार से हटाने जैसे कई मुद्दों पर 13 जुलाई को पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधानसभा पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था। इस घटना की जांच के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल की चार सदस्यीय केंद्रीय जांच टीम पटना भेजी गई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस मैनुअल को दरकिनार कर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कमर के ऊपर लाठीचार्ज किया गया। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत ज्यादा चोटिल लोगों के नाम के साथ उनकी हालत की जानकारी देते हुए उनकी आंखोंदेखी बातों के आधार पर जांच रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि पुलिस पहले ही यह मंशा बनाकर बैठी थी कि उन्हें भाजपा के इस शांतिपूर्ण मार्च के दौरान नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को घेरकर पीटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed