फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sonpur mela theatre owners protest by hanging dm and sp nameplates around ass neck

सोनपुर मेला: गधे को एसपी और डीएम का नेम प्लेट पहनाकर थियेटर वालों का प्रदर्शन

Fri, 10 Nov 2017 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 10 Nov 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
sonpur mela theatre owners protest by hanging dm and sp nameplates around  ass neck
सोनपुर मेला में विरोध में गधे को एसपी और डीएम का नेम प्लेट पहनाया
बिहार में सारण जिले के प्रसिद्ध सोनपुर मेला के बारे में कहा जाता था कि इस मेले में सुई से लेकर हाथी तक बिकता है। गंडक नदी के किनारे लगनेवाले सोनपुर के मेले में थियेटर और नाच आकर्षण का केंद्र रहा है। इन थियेटर में लड़कियां डांसर होती है जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।
विज्ञापन


सोनपुर मेला शुरू होने के एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी सारण के जिला मजिस्ट्रेट ने थियेटर मालिकों को प्रोग्राम चलाने का लाइसेंस नहीं दिया था। डीएम के विरोध में मंगलवार से थियेटर मालिकों और कलाकारों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। लेकिन विरोध ऐसा था जिसने डीएम और एसपी को शर्मसार कर दिया जिसके बाद गुरुवार शाम को लाइसेंस दे दिया गया। 
विज्ञापन


थियेटर मालिकों ने विरोध प्रदर्शन में दो गधों के गर्दन में डीएम और एसपी का नेम प्लेट टांग दिया और दोनों गधे को मेला में घुमाया। डीएम और एसपी का नेमप्लेट लटकाए आगे-आगे गधा चल रहा था और पीछे-पीछे लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से गुलजार हुए सोनपुर मेला के थियेटर

sonpur mela theatre owners protest by hanging dm and sp nameplates around  ass neck
सोनपुर मेले में थियेटर
पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में दो थियेटर मालिक और कई कलाकारों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों का स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध किया। सोनपुर मेला के दुकानदारों ने इन गिरफ्तारियों के विरोध में गुरुवार को अपनी दुकानें बंद रखी थी। जिससे प्रशासन पर दबाव बना और इसके बाद थियेटर वालों को लाइसेंस दिया गया। 

सोनपुर मेला में अब हाथी नहीं बिकते और चिड़िया बाजार पर जिला प्रशासन ने काफी पहले ही रोक लगा दी थी। थियेटर बंद होने से मेला में लोगों की आवाजाही काफी घट गई थी। लोगों की घटती संख्या से दुकानदार तनाव में थे क्योंकि इससे उनकी बिक्री पर सीधा असर पड़ा था।

दुकानदारों ने बहुत ज्यादा किराया चुकार मेला क्षेत्र में दुकान के लिए जगह ली थी। सोनपुर मेले का सबसे प्रमुख आकर्षण रहे इन थियेटर के चालू होने के बाद मेले में एक बार फिर रौनक बढ़ने की उम्मीद जगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed