फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sonpur Mela : Dy CM inaugurates Sonpur Fair, programs of Deepali and Aishwarya saran news bihar news

sonpur Mela: आरोप-प्रत्यारोप के बीच सोनपुर के ऐतिहासिक मेले का हुआ आगाज, दीपाली और ऐश्वर्या ने लोगों को झुमाया

Thu, 14 Nov 2024 01:06 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 14 Nov 2024 01:06 AM IST
सार

Bihar : विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का उदघाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
Sonpur Mela : Dy CM inaugurates Sonpur Fair, programs of Deepali and Aishwarya saran news bihar news
भाजपा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छपरा से मुजफ्फरपुर तक के सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ ही आधुनिक स्वरूप में सोनपुर मेला का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा। उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और गौरवशाली इतिहास कहे जाने वाले हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के उद्घाटन समारोह के दौरान कहीं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिहार भगवान श्री राम का विरासत है, तो मां जानकी बिहार की बेटी है। जिस कारण बिहार की राजधानी पटना और वैशाली की धरती हाजीपुर से सटे गज ग्राह स्थित हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला को दूसरा स्वरूप देते हुए आने वाले दिनों में हरिहरनाथ महोत्सव का आयोजन होगा। इसी बीच यह भी कहा कि वह युग समाप्त हो गया जब गोली और बोली से सत्ता चलाई जाती थी। बिहार को लोगों ने नकारात्मक ऊर्जा से टुकड़े टुकड़े में बांट दिया था। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला बिहार के समृद्ध विरासत का एक जागरूक स्वरूप है।

विज्ञापन


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर मेला के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए की सोनपुर में भी बाबा हरिहर नाथ के नाम पर कॉरिडोर बनाए बनाया जाएगा। जिसको देखने के लिए लाखों लोग आएंगे। सोनपुर के 10 हजार एकड़ खाली पड़े भूमि में उद्योग लगाने के साथ ही एक अलग टाउनशिप बसाया जाएगा, ताकि सोनपुर का विकास हो। हालांकि इसके साथ ही पटना और हाजीपुर का भी  विकास हो रहा हैं। इसके लिए बिहार सरकार का खजाना सोनपुर सहित सारण जिले के लिए खोल दिया गया है। बिहार की छवि को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किए जाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बदलते समय में मेले का स्वरूप में भी काफी तेजी से बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि हरिहर क्षेत्र मेला एक विरासत है, जिसे बचा कर रखना हम सभी के साथ साथ सरकार की भी जिम्मेवारी है। पर्यटन विभाग से यह आशा रखता हूं कि वह इस मेले को विकसित करेगा। उन्होंने सोनपुर से राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद के मेला के गिरती हुई स्थिति को सही ठहराते हुए कहा कि अगर सच का आईना विपक्ष ही दिखाएं तो उसे सहस्त्र स्वीकार करना चाहिए। मंत्री डॉ जायसवाल ने विपक्षी पार्टी के स्थानीय सोनपुर से राजद विधायक के आरोपों को स्वीकार करते हुए कहा कि मेले में काफी कमी आई है। इसी बीच उन्होंने सारण के जिलाधिकारी अमन समीर को आरे हाथों लेते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों पर जिला या किसी अन्य अधिकारियों के पैसे खर्च नहीं किया जाता है। बल्कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि खर्च की जाती हैं। केवल फाइल पर ही अपने कार्यों की प्रगति को नहीं दर्शना चाहिए। मंत्री ने यह भी कहा कि इतने लोगों के बीच राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने मेले की व्यवस्था के सच को उजागर किया यह हम लोगों के लिए शर्म की बात है। इसी बीच उन्होंने कहा कि जहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, उसके लिए बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था नहीं किए जाने पर भी जिलाधिकारी अमन समीर पर आक्षेप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि इस बार मेले की बहुत अच्छी व्यवस्था हुई है। पुनः इसका स्वरूप वापस लौट रहा है। उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार मेले की व्यवस्था में चार चांद लगाया गया है। इसके लिए उन्होंने सारण के जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष सहित संबंधित पदाधिकारियों की सराहना की है। हालांकि पर्यटन विभाग के निदेशक विनय कुमार राय ने भी पर्यटन विभाग की उपलब्धियों से उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लाखों लोगों की भीड़ को अवगत कराया। इस दौरान सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने आगत अतिथियों का अभिनंदन करते हुए मेले की विधि व्यवस्था पर प्रकाश डाला।

स्थानीय राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि अब वह इस मेला को विकसित किए जाने के लिए विकास प्राधिकार के बदले मेला बचाओ प्राधिकार की मांग सरकार से कर रहे हैं। क्योंकि इस मेले का नित्य प्रतिदिन क्षरण हो रहा है। नए लुक और ज्ञान विज्ञान की बातें केवल फाइल में होती है। दुनिया के देशों में लोग जिस मेले में आया करते थे, अब वह मेला सिमटते जा रहा है। उन्होंने पर्यटन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मेले का प्रचार प्रसार के लिए अभी तक कुछ भी नहीं किया गया। यहां तक की अखबारों में एक विज्ञापन तक नहीं भेजा गया है। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का उद्घाटन समारोह में सोनपुर से विपक्षी पार्टी के राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद के आरोप प्रत्यारोप के बाद राजनीतिक रंग ले लिया है।


इस मौके पर पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, सोनपुर से राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, छपरा से भाजपा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, तरैया से भाजपा विधायक जनक सिंह, विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव सहित कई अन्य के द्वारा सभा को संबोधित किया गया। विधिवत उद्घाटन के बाद पार्श्व गायिका दीपाली तथा गायक ऐश्वर्या निगम ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। काफ़ी धूमधाम के साथ विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला- 2024 का विधिवत उद्घाटन बुधवार की देर शाम को दर्शकों की भारी भीड़ के बीच किया गया। इस दौरान मंत्री तथा दर्जनों विधायकों ने मेले की महत्ता तथा इसके उत्तरोत्तर विकास पर प्रकाश डाला गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed