फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Son-in-law implicated father-in-law in snatching case to avoid appearing in court in Darbhanga, bihar dowry

Bihar Dowry: पेशी से बचने के लिए दामाद ने की गजब तरकीब; छिनैती के आरोप में ससुर को फंसाया, थाने में हंगामा

Fri, 20 Oct 2023 03:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Oct 2023 03:30 PM IST
सार

Bihar Dowry Case: दरभंगा से हैरान करने वाला एक अजीब मामला सामने आया। जहां कोर्ट में पेशी से बचने के लिए दामाद ने ससुर पर छिनैती का आरोप लगा दिया और हंगामा करते हुए थाने चला गया। इसके बाद ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Son-in-law implicated father-in-law in snatching case to avoid appearing in court in Darbhanga, bihar dowry
लहेरियासराय, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा के लहेरियासराय थाना परिसर में अचानक एक युवक 50 हजार रुपये की छिनैती की शिकायत लेकर थाने में हंगामा करते हुए घुस गया। शिकायत पर पुलिस कर्मी फौरन युवक के साथ बाहर गई और आरोपी को पकड़कर थाने में ले आई। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी कोई और नहीं बल्कि शिकायतकर्ता का ससुर है। पकड़ा गया व्यक्ति एपीएम थाना क्षेत्र निवासी जकी अहमद है। उसने बताया कि उसकी बेटी के साथ दामाद का दहेज उत्पीड़न को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। दामाद ने उन्हें फंसाने की नीयत से इस तरह का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी व्यक्ति ने बताया कि वह अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव निवासी जकी अहमद है। जो युवक छिनैती का आरोप लगा रहा है, वह उसका दामाद है। उसके दामाद पर दहेज और मारपीट कर उसकी बेटी साबिया खातून घर से निकालने को लेकर मामला न्यायालय में चल रहा है। आज सभी लोग न्यायालय में तारीख पर पेश होने के लिए आए थे। इस दौरान उसका दामाद उन्हें फंसाने की नीयत से इस तरह की घटना का आरोप लगाकर मामले में घसीटने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जकी अहमद ने बताया कि दरभंगा न्यायालय परिसर में ही उसके दामाद ने उसे फंसाने धमकी दी थी। उसने बताया कि उसका दामाद पूर्णिया जिले के जलालगंज थाना क्षेत्र के गुसावारी निवासी अब्दुल गनी के बेटे मो. गालिब ने कहा था कि बाप-बेटी को इस तरह फंसाएंगे कि जिंदगी बर्बाद कर देंगे।

न्यायालय परिसर से निकलने के बाद बाप-बेटी अपने अन्य परिजनों के साथ घर जा रहे थे। इस दौरान दामाद और उसके एक अन्य साथी ने षडयंत्र रचकर थाने के सामने रुपये से भरा बैग मेरे शरीर पर फेंक कर फंसाने का काम किया था।


वहीं, बेटी साबिया खातून ने बताया कि जनवरी 2020 को उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से दहेज देने के बाद हुई थी। उसने कहा कि शादी के एक महीने बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और एक बाइक की मांग रहे थे। मामले को लेकर दरभंगा के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। उसके बाद से ही मामला न्यायालय में चल रहा है।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि थाना परिसर में एक युवक पैसे छिनने को लेकर हंगामा करता हुआ घुसा था। लेकिन ससुर और उसकी पत्नी ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed