{"_id":"dd7523433ae459f7a56a858fa8e36274","slug":"snake-found-in-mid-day-meal-54-children-taken-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील में मिला सांप, 54 बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील में मिला सांप, 54 बच्चे बीमार
एजेंसी/सीतामढ़ी (बिहार)
Updated Sun, 06 Jul 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने से 54 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को परोसी गई खिचड़ी से सांप बरामद किया गया।
विज्ञापन
सुरसंद प्रखंड के विकास अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि खाना खाने के बाद मेघपुर माध्यमिक विद्यायल के बच्चे उल्टी करने लगे और वे अचेत हो गए।
उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और दवाइयां दी गई। बीमार बच्चों को निगरानी में रखा गया है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों को दी गई खिचड़ी जब्त कर ली गई है। उसमें से एक लंबा काला चीज बरामद किया गया और हमें लगता है कि यह सांप हो सकता है, जो खाने के साथ पक गया।
विज्ञापन