{"_id":"583ff3104f1c1b0c1ede77f1","slug":"six-month-old-child-died-in-mother-lap-in-bank-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक गई महिला के साथ धक्का-मुक्की, छह माह की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक गई महिला के साथ धक्का-मुक्की, छह माह की मासूम की मौत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड के यूनाइटेड बैंक की शाखा में दम घुटने से एक मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां बैंक में पैसा निकालने के लिए खड़ी थी, भीड़ के धक्का-मुक्की में उसके छह माह के मासूम की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, सादोपुर गांव के मो नाजमी की पत्नी अरजुना खातून के नाम से इस बैंक में खाता है, लेकिन पति सुबह से लाइन में लगा हुआ था। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे वह पत्नी अरजुना खातून को पासबुक देकर लाइन में खड़ा कर मजदूरी करने चला गया। बैंक में लोगों की भीड़ की वजह से पैर रखने की जगह नहीं थी। अरजुना महिलाओं की कतार में खड़ी हो गयी और अपनी बारी आने का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
अरजुना की गोद में उसकी एक माह की बच्ची नूर फातमा भी थी। बैंक खुलते ही सभी लोग बैंक शाखा में प्रवेश कर गये। अत्यधिक भीड़ के कारण दम घुटने से और भीड़ के दबाव से बच्ची की मौत हो गयी। इसके बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। शाखा प्रबंधक सहित बैंक कर्मी किसी तरह जान बचा कर बैंक परिसर में छिपे रहे।
विज्ञापन
इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बैंक के सामने घंटों प्रदर्शन करते हुए बैंक कर्मियों और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाये।