{"_id":"36a4c1d6-dcf3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"six-killed-in-police-firing-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में पुलिस फायरिंग में छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में पुलिस फायरिंग में छह लोगों की मौत
कुशीनगर/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बगहा में नौरंगिया थाने के महुअवा कटहरवा गांव में हुई पुलिस फायरिंग में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। गांववालों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष के दौरान यह घटना हुई।
विज्ञापन
इस इलाके में वाल्मीकिनगर थाने के दरदरी गांव के रहने वाले 22 वर्षीय चंद्रेश्वर एक सप्ताह से गायब थे और उनका पता नहीं चल पाने के कारण गांववाले नाराज थे।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से गांववालों का गुस्सा भड़का। सोमवार की शाम को गांववाले थाने का घेराव करने निकल रहे थे। उसी दौरान सूचना पाकर पुलिस भी गांव के पास आ गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के जवानों को देखते ही गांववालों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस के कुछ जवान चोटिल हो गए।
गांववालों से घिरा देख पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चले इस संघर्ष में पुलिस की गोलियों से छह लोगों की मौत की खबर है। पंद्रह लोग घायल हो गए।
घायलों को हरनाटाड़ के पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद आसपास के गांवों के लोग लाठी-डंडा लेकर बाहर निकल पड़े हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया है।
इस घटना में डीएसपी सहित कई पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। एसडीएम बगहा अनिमेष कुमार ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।