{"_id":"6427cfb9336cf5d83d070b67","slug":"siwan-s-big-arms-supplier-bablu-sharma-arrested-in-delhi-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान का बड़ा हथियार सप्लायर बबलू शर्मा दिल्ली में गिरफ्तार, आठ पिस्टल और गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान का बड़ा हथियार सप्लायर बबलू शर्मा दिल्ली में गिरफ्तार, आठ पिस्टल और गोलियां बरामद
Sat, 01 Apr 2023 12:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:01 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस के हाथ लगा बिहार के सीवान का बड़ा हथियार सप्लायर। बबलू शर्मा बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में हथियार सप्लाई का काम करता है।
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान का हथियार तस्कर आठ पिस्टल और दर्जनों गोलियों के साथ दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बबलू शर्मा सीवान का बड़ा हथियार सप्लायर है। सीवान नगर थाना के शास्त्री नगर मोहल्ले का निवासी है। गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है। बबलू शर्मा बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में हथियार सप्लाई का काम करता है।
विज्ञापन
अवैध हथियार की चलाता है फैक्ट्री
बता दें कि सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र के निवासी बबलू शर्मा जो हथियार का बड़ा सप्लायर बताया जाता है। उसको दिल्ली में द्वारका पुलिस के डीसीपी एम एस हर्षवर्धन ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली में द्वारका पुलिस ने बताया कि बबलू शर्मा सीवान में बंदूक और गोलियों की फैक्ट्री चलाता है। आरोपी की दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियां काफी दिन से तलाश कर रही थीं।
विज्ञापन
एनआईए भी ले जा चुकी है साथ
बता दें कि सीवान नगर थाना क्षेत्र का हथियार सप्लायर बबलू शर्मा के बारे में बताया जाता है कि वह बिहार, यूपी और जम्मू कश्मीर, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में हथियार सप्लाई का काम करता है। जिसका बड़ा गिरोह भी है। बताते चलें कि एक बार बबलू शर्मा को एनआईए की टीम भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा चुकी है।
विज्ञापन
एसपी के पास नहीं जानकारी
हथियार सप्लायर बबलू शर्मा की गिरफ्तारी के बाद जब सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि अभी हमें कोई सूचना नहीं मिली है।