फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Siwan Ram Navami Controversy Controversy over leaving its route and entering locality of a community

Siwan Ram Navami Controversy: अपना रूट छोड़कर एक समुदाय के मोहल्ले में घुसने पर विवाद, कई बाइक क्षतिग्रस्त

Thu, 30 Mar 2023 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 08:51 PM IST
सार

बिहार के सीवान जिले में रामनवमी के दौरान असामाजिक तत्वों ने जमकर भगदड़ मचाई। इस दौरान कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया। फिलहाल, किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने कुछ बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Siwan Ram Navami Controversy Controversy over leaving its route and entering locality of a community
मोहल्ले में घुसने पर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में रामनवमी के अवसर पर जामो बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लाइसेंस धारी जुलूस, जिसमें करीब 40 लोग शामिल थे। जुलूस जामो थाना क्षेत्र के भलुही गांव से शांतिपूर्ण तरीके से गुजर रही थी। इसी क्रम में आधा दर्जन मोटर साइकिल सवार व्यक्ति जुलूस के निर्धारित रूट को छोड़कर दूसरे संप्रदाय के एक मोहल्ले में प्रवेश कर गए।

विज्ञापन


पुलिस के द्वारा मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों को रोक लिया गया था। लोग मोटर साइकिल अपनी-अपनी छोड़कर वहां से फरार हो गए। इन लावारिस मोटर साइकिल को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। कुछ देर के लिए वहां भगदड़ मच गई। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, कुछ आपसी झड़प की भी सूचना मिल रही है। हालांकि, यह कितना सत्य है, प्रशासनिक जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा।
विज्ञापन


निर्धारित रूट छोड़कर जाने पर हुआ विवाद...
रामनवमी जुलूस जामो थाना क्षेत्र के भलुही गांव से शांतिपूर्ण जाना था, जो उसका रूट तय किया गया था, प्रशासन के द्वारा। तभी कुछ मोटर साइकिल सवार उस रूट को छोड़कर एक समुदाय के मोहल्ले में घुस गए, जिसके बाद से पुलिस के द्वारा उन्हें रोका गया, उसके बाद वहां कुछ असामाजिक तत्वों ने मोटर साइकिल को तोड़ दिया, जिसमें पांच मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर प्रशासन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और हालात अभी नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले के जामो थाना क्षेत्र के भलुही गांव से गुजरने वाले रामनवमी जुलूस में कुछ असामाजिक तत्व एक दूसरे समुदाय के मोहल्ले में प्रवेश कर गए, जिसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने मोटर साइकिल को छतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना में कोई आपसी झड़प नहीं हुई है और न ही किसी को किसी प्रकार के का जख्म हुआ है। प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी द्वारा स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। पुलिस द्वारा दोनों समुदाय व्यक्तियों के द्वारा घटना की गई है। उनके विरुद्ध आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed