फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Siwan: Police got important clues in the robbery of jewelery worth about two crore rupees in jewelers' showroom

सीवान: ज्वेलर्स के शोरूम में करीब दो करोड़ रुपये के जेवर के लूट में पुलिस को मिले अहम सुराग 

Wed, 22 Sep 2021 10:10 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: Amit Mandal Updated Wed, 22 Sep 2021 10:10 PM IST
सार

तेल हटा बाजार में अर्चना ज्वेलर्स पर हथियारबंद बदमाश पहुंचे और इन्होंने तीन मिनट में दुकान लूट ली थी। पुलिस चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
Siwan: Police got important clues in the robbery of jewelery worth about two crore rupees in jewelers' showroom
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सीवान के अर्चना ज्वेलर्स के शोरूम में करीब दो करोड़ रुपये के जेवर के लूट की घटना में नए खुलासे हो रहे  हैं। इस लूट के सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि बदमाशों ने लूट की वारदात को केवल तीन मिनट में अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी सुभाष प्रसाद के पैर में गोली भी मारी। पुलिस ने इस कांड में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पकड़े गए अपराधियों के पास से लूटा गया पांच किलो 105 ग्राम सोना, सात देशी पिस्टल, 35 कारतूस, एक बाइक, दो मोबाइल आदि बरामद किए गए हैं।  

सीसीटीवी में दिख रहा है कि आठ नकाबपोश अपराधी हथियार लेकर  दुकान में आते हैं। एक कर्मचारी दरवाजा खोलता है। छह अपराधी दुकान के अंदर घुसते हैं, जबकि दो लुटेरे दुकान के बाहर हथियार लहराते हुए खड़े रहते हैं। हथियार देखते ही दुकान में मौजूद सभी लोग हाथ खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद अपराधी लूट की घटना को अंजाम देते हैं। इस दौरान स्वर्ण व्यवसायी सुभाष प्रसाद को एक अपराधी ने पहले थप्पड़ मारा। उसके बाद दूसरा अपराधी उनके पैर में गोली मार देता है। इसके बाद लुटेरे करीब दो करोड़ रुपये के गहने लूटकर आराम से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नगर थाना क्षेत्र स्थित तेल हटा बाजार में अर्चना ज्वेलर्स पर हथियारबंद बदमाश पहुंचे और दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए चार बाइक पर सवार होकर करीब आठ बदमाश आए थे। इन्होंने भरे बाजार में तीन मिनट में दुकान लूट ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed