सीवान: भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हवाई फायरिंग कर भाग निकले बाइक सवार बदमाश
जनार्दन सिंह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग निकले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान के जामो थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव में बुधवार को पीडीएस डीलर व भाजपा नेता जनार्दन सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जनार्दन के सीने और जांघ में तीन गोलियां लगी। घटना के वक्त जनार्दन सिंह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। जनार्दन सिंह को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। गोली मारने के बाद फायरिंग करते भागते बदमाशों का वीडियो भी सामने आया है। जनार्दन सिंह अपने गांव में ही जन वितरण प्रणाली के डीलर भी थे। वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग निकले।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन हवाई फायरिंग से घबरा गए। बदमाशों ने पीछा कर रहे लोगों पर भी फायरिंग की। लोगों ने जनार्दन सिंह को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।