{"_id":"639eed7d531eb30e73311ead","slug":"shramjeevi-express-passed-through-broken-track-people-gave-information-on-rajgir-bakhtiyarpur-rail-section","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजर गई श्रमजीवी एक्सप्रेस: राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर लोगों ने देखा तो बचा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजर गई श्रमजीवी एक्सप्रेस: राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर लोगों ने देखा तो बचा बड़ा हादसा
Sun, 18 Dec 2022 10:07 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:07 PM IST
सार
रविवार को राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर चैनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास टूटी पटरियों से श्रमजीवी समेत दो
महत्वपूर्ण एक्सप्रेस के गुजर गई। खैरियत यह रही कि मालगाड़ी नहीं चलने के कारण इस टूट में गैप नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
टूटे रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते रेलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाड़े में रेल पटरियों का चटकना आश्चर्यजनक नहीं है, लेकिन टूटी पटरी से श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का सुरक्षित निकल जाना जरूर सुखद आश्चर्य है। सुखद इसलिए कि एक्सप्रेस गति के बावजूद हादसा नहीं हुआ और जानमाल का नुकसान बच गया। आश्चर्य इसलिए कि ठंड में पटरियों की खास देखभाल का निर्देश होने के बावजूद इस टूट की जानकारी भी आम लोगों ने निकटवर्ती रेल क्रॉसिंग के गेटमैन को दी, तब जाकर मरम्मत का काम शुरू हो सका। रविवार को राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर चैनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास टूटी पटरियों से ट्रेनों के गुजरने की जानकारी से रेल महकमा भी हैरान-परेशान है।
विज्ञापन
Trending Videos
टूटे ट्रैक की मरम्मत के बाद नियंत्रित गति से निकालकर देखी गई अगली ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
मालगाड़ी नहीं गुजरी, वरना गैप हो जाता बड़ा
ग्रामीणों के अनुसार, उधर से गुजरते कुछ लोगों की नजर टूटी हुई पटरी पर पड़ी तो निकटवर्ती गेटमैन को इसकी सूचना दी गई। रविवार के कारण लोकल ट्रेनों और कई मालगाड़ियों का परिचालन भी बंद था, वरना इस टूट से बना गैप एक्सप्रेस ट्रेन का बड़ा हादसा करा सकता था। रेलवे अधिकारी सुधांशु कुमार निराला ने बताया कि गेटमैन के सूचना के बाद तकनीकी टीम ने स्थल पर पहुंचकर पटरियों को प्लेट से जोड़ दिया। इसे जोड़ने के बाद नियंत्रित गति से दूसरी ट्रेन को इस जुड़े ट्रैक से निकालकर देखा गया और सब ठीक होने के बाद मरम्मत करने वाली टीम लौटी। इस दौरान कोई भी ट्रेन लेट नहीं हुई है।