फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   shivhar 15 saal bachchi hart attack death

Bihar: डीजे की तेज आवाज से 15 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Thu, 05 Jun 2025 02:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 02:10 PM IST
सार

बिहार के शिवहर जिले में डीजे की तेज आवाज से एक 15 वर्षीय बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
shivhar 15 saal bachchi hart attack death
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शिवहर जिला के वार्ड नंबर 5, रसीदपुर गांव में बुधवार की रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज से 15 वर्षीय बच्ची पिंकी कुमारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पिंकी, प्रमोद साह की पुत्री थी। वह अपने घर के बाहर शोभायात्रा देखने गई थी, जहां अचानक तेज डीजे की आवाज सुनकर बेहोश होकर गिर पड़ी।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने नहीं किया समय पर इलाज
परिजन तुरंत बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू नहीं किया और इलाज में लापरवाही की वजह से बच्ची की मौत हो गई। चाचा मोतीलाल साह ने बताया कि बच्ची करीब 1 घंटे तक तड़पती रही, लेकिन कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में बवाल, लोगों ने किया प्रदर्शन
बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार

नगर सभापति ने भी मानी लापरवाही
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “यह साफ तौर पर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही है। मैं खुद जिला पदाधिकारी से मिलकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करूंगा।”


पुलिस पहुंची मौके पर, मामला शांत कराया
सूचना मिलते ही शिवहर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

गरीब परिवार की थी बेटी, वर्षों से चल रहा था इलाज
पिंकी के चाचा ने बताया कि वह दिल्ली के पंत अस्पताल में हृदय रोग का इलाज करवा रही थी और अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी थी। पिता प्रमोद साह रिक्शा चलाकर बेटी का इलाज कराते थे और हर हफ्ते ₹1500 की दवाइयों का इंतजाम करते थे। परिवार की खुशियों को एक तेज डीजे की आवाज ने पल भर में तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed