फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shivchandra Ram can be made state president of RJD in place of Jagdanand Bihar Shivchandra meet Lalu in Delhi

Bihar: लालू यादव ने शिवचंद्र राम पर लगाया बड़ा दांव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की सौंपेगे कमान?

Wed, 12 Oct 2022 11:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 12 Oct 2022 11:40 AM IST
सार

इलाज के लिए सिंगापुर जाने से पहले लालू यादव ने दिल्ली में शिवचंद्र राम से मुलाकात कर प्रदेश पार्टी की कमान संभालने को कहा है। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि लालू के लौटने के बाद शिवचंद्र राम के प्रदेशाध्यक्ष बनने की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन
Shivchandra Ram can be made state president of RJD in place of Jagdanand Bihar Shivchandra meet Lalu in Delhi
लालू यादव - फोटो : ani

विस्तार

जगदानंद सिंह आरजेडी प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके है। दिल्ली में आयोजित हुए पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल न होने वाले जगदानंद सिंह आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से नाराज बताए जा रहे हैं। उनका बेटा सुधाकर सिंह पहले ही नीतीश कुमार कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके हैं। 
विज्ञापन


जगदानंद आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के साथ-साथ पार्टी को भी अलविदा कह सकते हैं। इन्हीं क्यास के बीच शिवचंद्र राम का नाम सामने आया है। शिवचंद्र राम को प्रदेश आरजेडी की कमान सौंपी जा सकती है। मंगलवार रात सिंगापुर रवाना होने से पहले शिवचंद्र राम ने दिल्ली में लालू यादव से मुलाकात की। सूत्रों ने दावा किया है कि उन्हें लालू ने दिल्ली में बुलाया और बेटी मीसा भारती के आवास पर मुलाकात की। लालू यादव ने उन्हें आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि लालू के सिंगापुर से लौटने के बाद शिवचंद्र राम के प्रदेशाध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन

अब बढ़ी नाराजगी, कभी खुद के बेटे को हराने के लिए चलाया था कैंपेन

जगदानंद को लालू यादव का करीबी माना जाता है। लेकिन इनदिनों उनके नाराज होने की खबरें सामने आ रही हैं। लालू प्रसाद की सरकार में मंत्री रह चुके जगदानंद सिंह अनुशासन के कड़े माने जाते है। उनका सख्त अंदाज हमेशा चर्चाओं में रहता है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के विश्वस्त रहे जगदानंद सिंह को पिछले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की कमान सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उस दौरान खुद जगदानंद ने पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे खुद के बेटे सुधाकर सिंह के खिलाफ कैंपेन चलाया था। माना जाता है कि पिता की वजह से सुधाकर को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में आरजेडी में शामिल होकर सुधाकर सिंह ने 2020 का विधान सभा चुनाव जीता और रामगढ़ से चुनाव जीतने के बाद नई सरकार में कृषि मंत्री बने। लालू यादव पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए हमेशा जगदानंद सिंह के कायल रहे हैं। जगदानंद सिंह ने भी जनता दल टूटने से लेकर आरजेडी बनने तक लालू यादव का साथ दिया है। कभी उन्होंने लालू का दामन नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed