{"_id":"bead0f02-6d40-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"shivanand-tiwari-loses-cool-over-question-on-modi-as-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी संबंधी सवाल पर भड़के शिवानंद तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी संबंधी सवाल पर भड़के शिवानंद तिवारी
पटना/एजेंसी
Updated Sat, 02 Feb 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू नेता शिवानंद तिवारी शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के भावी उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किए जाने संबंधी मीडिया के बयान पर भड़क गए। इस दौरान बेहद गुस्से में नजर आ रहे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तिवारी ने मीडिया को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि समझ में नहीं आता इस मुद्दे को लेकर मीडिया में बेचैनी क्यों है। प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा यह तय करना हमारा अधिकार है। पार्टी की ओर से तिवारी पहले भी मोदी की उम्मीदवारी को लेकर कड़ी आपत्ति जता चुके हैं।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि यह सभी को पता है कि राजग में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। यह पहले से ही तय है कि भाजपा की ओर से ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होगा लेकिन इसे राजग द्वारा मिलकर तय किया जाएगा। इस मौके पर तिवारी के साथ मौजूद भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने पीएम पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी को लेकर किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम को लेकर जदयू और भाजपा के संबंध में कई बार खटास देखी गई है। रिश्ते तब और तल्ख हो गए थे जब बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने साफ कह दिया था कि पीएम पद के लिए राजग का उम्मीदवार धर्मनिरपेक्ष छवि वाला ही होना चाहिए।