फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shatrughan Sinha says BJP has sidelined him

शत्रुघ्न का दर्द, 'मुझे बिहार चुनाव से रखा जा रहा दूर'

Mon, 26 Oct 2015 08:50 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha says BJP has sidelined him

भारतीय जनता पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बिहार में चुनाव प्रचार से उन्हें दूर रखा जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मेरी पार्टी के कार्यकर्ता, मित्र, समर्थक और शुभचिंतक हैरान हैं कि मैं क्यों चुनाव प्रचार में नहीं दिख रहा हूं। मैंने उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि ये मेरी मर्ज़ी से नहीं हो रहा है।"

अपने बयानों से अक्सर पार्टी नेतृत्व के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी कहा कि उन्हें कुछ असुरक्षित स्थानीय नेता चुनाव प्रचार से दूर रख रहे हैं और वो इन नेताओं को भली भांति जानते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




'तेरी महफ़िल में हम नहीं होंगे'

Shatrughan Sinha says BJP has sidelined him

उन्होंने ट्वीट किया, "मुहब्बत करने वाले, कम न होंगे लेकिन तेरी महफ़िल में हम नहीं होंगे।"

इससे पहले भी सिन्हा दाल की बढ़ती क़ीमतों को लेकर अपनी पार्टी पर निशाना साध चुके हैं। यही नहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव से उनकी नज़दीकियां भी पार्टी नेतृत्व के लिए सिरदर्द रही हैं।

पहले भी बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा के ख़राब प्रदर्शन की आशंका जता चुके शत्रुघ्न ने ट्वीट किया, "फिर भी, बिहार और उसके लोगों के व्यापक हित में मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि हमारे लोगों को मतदाताओं की समर्थन और भरोसा मिले।"







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed