लालू से मुलाकात के बाद शत्रुघ्न ने शेयर की तस्वीर, लिखा- एक जैसी सोच का पुनर्मिलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक मामले में शनिवार को 14 साल के कारावास और 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई। फिलहाल लालू रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में अब बीजेपी नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लालू से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है।
तस्वीर में लालू यादव पलंग पर बैठे हुए हैं। उनसे मिलने पहुंचे बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा कुर्सी पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिल तोड़ने वाले और जिसकी उम्मीद नहीं थी ऐसे फैसले के बीच लालू जी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के लिए उन्हें प्रशासनिक अनुमति भी लेनी पड़ी, यह कोई राजनीतिक और औपचारिक मुलाकात नहीं है बल्कि यह दो पुराने पारिवारिक दोस्तों और एक जैसी सोच रखने वाले समाज के सदस्यों की मुलाकात है।
ट्वीट में शत्रुघ्न ने कहा कि लालू जी की आंतरिक शक्ति, उच्च मनोबल और कूल अंदाज को देखना एक सीख देने वाला अनुभव है। उन्होंने आगे कहा कि यह बिहार की जनता की दुआएं, संत्वाना और समर्थन है जिससे लालू जी को ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि उनसे मिलकर उनका हालचाल पूछा और उनके ठीक होने की दुआ की।
जानकारी के लिए बता दें कि लालू को दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में सोमवार को दोषी करार दिया गया। उन्हें चारा घोटाले के चौथे मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही 60 लाख रुपये का जु्र्माना भी लगाया गया।
It is indeed a learning experience always to see Laluji's high morale, inner strength & cool. “Seeing is believing”! Of course the support, sympathy, blessings of people in general & Bihar in particular give him the strength. Had gone to meet, wish & enquire about his health..1>2 pic.twitter.com/NdYdQNj2hd
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) March 25, 2018