फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shatrughan sinha may be quit BJP

छुट्टी होगी या BJP को अलविदा कहेंगे 'बिहारी बाबू'

Tue, 20 Oct 2015 02:52 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan sinha may be quit BJP

बिहार में भाजपा के लिए सबकुछ सही नहीं चल रहा है, विपक्षी दल प्रधानमंत्री मोदी की रैलियां रद करने को मुद्दा बना रहे हैं तो अपने भी रोज उसकी राह में नए कांटे बो रहे हैं। भाजपा के लिए कुछ ऐसा ही किरादार बने हुए हैं पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पटना से सांसद शत्रुघन सिन्हा।

विज्ञापन


शॉटगन और बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध शत्रुघन का बगावती रुख भाजपा के लिए खासी मुसीबत का सबब बना हुआ है। चुनावों में जहां भाजपा नीतीश और लालू की मुश्किल चुनौती से जूझने के लिए अपने तरकश के तमाम तीरों का इस्तेमाल कर रही है वहीं शत्रुघन सिन्हा अपने बयानों से उसके वार हल्के किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक संघ प्रमुख के आरक्षण पर दिए गए जिस अति विवादित बयान से पार्टी जैसे तैसे अपना पिंड छुड़ाने की कोशिश में लगी थी शत्रुघन ने इस मुद्दे पर भागवत का समर्थन कर फिर उसे भाजपा से चिपका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव बाद शॉटगन की छुट्टी कर सकती है भाजपा

Shatrughan sinha may be quit BJP

इसके अलावा वह बिहार में मोदी की रैली रद करने पर भी सवाल उठा चुके हैं जबकि भाजपा इस बात को सिरे से ही नकारती रही है। दाल की बढ़ती कीमतों पर भी वह केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं, उस सरकार को जिसके मुखिया भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी हैं।

ऐसे में इन सारे मामलों की टाइमिंग सीधे-सीधे एक सवाल खड़ा करती है कि क्या वह भाजपा को बाय-बाय कहने का मूड बना चुके हैं। एक दिन पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला के साथ उनकी मुलाकात भी इन अटकलों को और बल देती है।

यह तो जगजाहिर हो चुका है कि पटना से दूसरी बार लोकसभा सांसद बने शत्रुघन सिन्हा केन्द्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में कोई पद और संगठन में भी दरकिनार किए जाने से नाराज चल रहे हैं। बेलौस शत्रुघन अपनी इस नाराजगी को छुपाते भी नहीं हैं और जब तब जाहिर करते रहते हैं।

इसी वजह से वह भाजपा नेतृत्व के निशाने पर भी चल रहे हैं। यही कारण है कि मौजूदा विधानसभा चुनावों में स्टार कैंपेनर होने के बाद भी भाजपा ने उन्हें इससे दूर ही रखा है। जिसने शत्रुघन की नाराजगी और बढ़ा दी है।

सुरक्षित ठिकाने की तलाश में लगे बिहारी बाबू

Shatrughan sinha may be quit BJP

संभावना यही जताई जा रही है कि शत्रुघन की बगावत पर भाजपा जल्द ही कोई कार्रवाई कर सकती है, बस उसे इंतजार है तो बिहार के विधानसभा चुनाव खत्म होने का। क्योंकि बीच चुनाव भाजपा विरो‌धियों को कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं देना चाहती जिससे उसके समीकरण गड़बड़ाएं।

दूसरी ओर इस बात के संकेत शायद शत्रुघन को भी मिल चुके हैं, इसलिए उन्होंने भी सुरक्षित ठिकाने की तलाश शुरू कर दी है। जिससे वह पार्टी से सम्मानजनक विदाई ले सकें।

नीतीश कुमार से नजदीकियों के चलते उनके जेडीयू में जाने की बात भी लंबे समय से चलती रही है लेकिन इसमें बड़ा पेंच यही है कि जेडीयू की पहचान अभी क्षेत्रीय पार्टी के रूप में ही है ऐसे में बड़े कद वाले शत्रुघन शायद वहां खुद को एडजेस्ट न कर पाएं इसलिए उन्हें किसी बड़े घर की तलाश है, जो शायद उन्हें कांग्रेस तक ले जा रही है।

अब यह तो वक्त ही तय करेगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा लेकिन अटकलें हैं कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed