{"_id":"598eb5cd4f1c1b36548b4a45","slug":"sharad-yadav-removed-from-rajya-sabhas-party-leader-post-by-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी शरद यादव पर नीतीश की कार्रवाई, राज्यसभा में पार्टी नेता के पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी शरद यादव पर नीतीश की कार्रवाई, राज्यसभा में पार्टी नेता के पद से हटाया
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Sat, 12 Aug 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
शरद यादव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने के बाद से ही बागी हुए शरद यादव पर नीतीश ने बड़ी कार्रवाई की है। शरद यादव को राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता के पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के बाद बिहार दौरे पर पहुंचे शरद यादव ने कहा कि जेडीयू केवल नीतीश कुमार की पार्टी नहीं है, ये मेरी भी पार्टी है। दौरे के अंतिम दिन मधेपुरा पहुंचे यादव ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी से नहीं डरा।
विज्ञापन
पढ़ें- मोदी-नीतीश की मुलाकात के बाद अमित शाह ने JDU को दिया NDA में शामिल होने का न्यौता
विज्ञापन
इस संबंध में राज्यसभा के सभापति को लिखे पत्र में शरद यादव की जगह वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह को सदन में पार्टी का नेता बनाने की बात कही गई है। वहीं जेडीयू नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि 'शरद यादव को हटाया नहीं गया है बल्कि उनकी जगह आरसीपी सिंह को दी गई है।'
He(Sharad Yadav) hasn't been removed, just replacing him with RCP Singh.Was important due to Yadav's recent actions: Vashishtha Narayan, JDU pic.twitter.com/bKtqus6zRX
— ANI (@ANI) August 12, 2017
पढ़ें- सोनिया ने विपक्ष की बैठक में JDU को बुलाया, केसी त्यागी बोले- तोड़ने की कोशिश न करें
बता दें कि एक दिन पहले राज्य सभा सांसद अली अनवर पर भी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी के संसदीय दल से निलंबित कर दिया था। अनवर को शरद का बेहद करीबा माना जाता है।
पहले ही लिखी जा चुकी थी नीतीश-बीजेपी के गठबंधन की स्क्रिप्ट
इससे पहले शरद यादव ने कहा है कि नीतीश बीजेपी से हाथ मिलाने वाले हैं इसकी स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि नीतीश ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले मुझसे एक बार भी बात नहीं की।
नई पार्टी बनाने पर शरद कह चुके हैं कि वह इसका फैसला जनता पर छोड़ रहे हैं। महागठबंधन टूटने के बाद वह बिहार दौरे पर हैं। जहां अगले तीन दिनों तक वह सात जिलों में घूम-घूमकर लोगों से संवाद कर रहे हैं जिसके बाद ही कोई फैसला किया जाएगा।