{"_id":"598e6e254f1c1bed718b4843","slug":"nitish-kumar-and-bjp-script-is-pre-decided-says-sharad-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही लिखी जा चुकी थी नीतीश-बीजेपी के गठबंधन की स्क्रिप्ट- शरद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही लिखी जा चुकी थी नीतीश-बीजेपी के गठबंधन की स्क्रिप्ट- शरद यादव
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी से हाथ मिलाने वाले हैं इसकी स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि नीतीश ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले मुझसे एक बार भी बात नहीं की।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में नई पार्टी बनाने के सवाल पर शरद ने कहा कि वह इसका फैसला जनता पर छोड़ रहे हैं। महागठबंधन टूटने के बाद वह बिहार दौरे पर हैं। जहां अगले तीन दिनों तक वह सात जिलों में घूम-घूमकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरजेडी में शामिल होने के सवाल पर शरद यादव ने कहा कि 'यह जेडीयू द्वारा फैलाया गया भ्रम हैं। हां यह बात अलग है कि आरजेडी और जेडीयू के समर्थक बिहार दौरे में मेरे साथ हैं, लेकिन आरजेडी में शामिल होने की बात अफवाह है।
विज्ञापन
19 अगस्त को पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'यह एक पेचीदा सवाल है इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन मैं यहां एक बात साफ कर देता हूं कि मैं अभी भी महागठबंधन का हिस्सा हूं और मैं इसकी मजबूती के लिए काम कर रहा हूं।
यह पूछे जाने पर की क्या आपको लगता है कि नीतीश और बीजेपी के बीच कोई गुप्त डील हुई है? जिसके जवाब में शरद ने कहा कि 'मुझे लगता है कि नीतीश के दिमाग में महागठबंधन के समय से ही कुछ अलग चल रहा था। लेकिन जिस तरह उन्होंने नोटबंदी और राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद के समर्थन का ऐलान किया इससे मेरे दिमाग में चल रहे तमाम तरह के भ्रम ख्तम हो गए। साफ हो गया था कि वह जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं।