{"_id":"597ec68c4f1c1b3f788b4896","slug":"sharad-yadav-is-totally-againest-nitish-kumar-decision-to-aligh-with-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के गठबंधन तोड़ने के फैसले से शरद यादव नाराज, राज्यसभा में उठा सकते हैं मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के गठबंधन तोड़ने के फैसले से शरद यादव नाराज, राज्यसभा में उठा सकते हैं मामला
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
सीनियर जदयू नेता शरद यादव बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़ने और भाजपा के साथ सरकार बनाने के फैसले से नाराज हैं। यादव के गुस्से का असर राज्यसभा में हो सकता है जहां पार्टी के 10 सदस्य हैं। यादव के नेतृत्व में दो सदस्य अली अनवर अंसारी और वीरेंद्र कुमार पहले भी नीतीश पर हमला बोल चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक शरद यादव, नीतीश के गठबंधन तोड़ने के फैसले के पूरी तरह खिलाफ हैं।
विज्ञापन
I don't agree with the decision in Bihar, its unfortunate.The mandate by the people was not for this: Sharad Yadav,JDU pic.twitter.com/RZDKlpKn2p
— ANI (@ANI_news) July 31, 2017विज्ञापन
शरद यादव कई बार सार्वजनिक तौर पर बिहार में विकास पर बोले उन्होंने कई विपक्षी नेताओं से भी बात की। उन्होंने नेताओं से कहा कि नीतीश के फैसले से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है, हम सबको मिलकर लड़ना होगा। रविवार को शरद यादव के घर पर हुई मीटिंग में CPI नेता डी राजा और RLD चीफ अजीत सिंह ने उनसे मुलाकात की। कांग्रेस से गुलाब नबी आजाद और CPI(M)के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को मीटिंग की। NCP के तारिक अनवर भी शरद यादव से मिले।
विज्ञापन