फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sharad Yadav group has appointed Chhotubhai Amarsinh Vasava as acting President of JDU

शरद गुट ने छोटूभाई वासवा को बनाया JDU का कार्यकारी अध्यक्ष, नीतीश पर कार्रवाई को अनुशासन समिति गठित

Sun, 17 Sep 2017 11:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
 Sharad Yadav group has appointed Chhotubhai Amarsinh Vasava as acting President of JDU

जदयू के शरद यादव धड़े ने बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। पार्टी में टूट की संभावनाओं को आगे बढ़ाते हुए बागी धड़े ने रविवार को ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी’ की बैठक बुलाई और छोटूभाई वासवा को अपना कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इसके अलावा नीतीश पर कार्रवाई का फैसला करने के लिए एक अनुशासन समिति भी गठित की गई है।

विज्ञापन


शरद यादव धड़े द्वारा रविवार को बुलाई गई इस बैठक में नीतीश को निशाना बनाने के लिए कई फैसले लिए गए। हालांकि बागी धड़े का यह कदम प्रतीकात्मक ज्यादा नजर आया, क्योंकि माना जा रहा है कि पार्टी में नीतीश को बड़ा समर्थन हासिल है। यादव से नजदीकी के चलते पार्टी के महासचिव के पद से हटाए गए अरुण कुमार श्रीवास्तव ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि जदयू के ज्यादातर राज्य प्रमुख और कार्यकर्ता उनके साथ हैं।

विज्ञापन


आज की बैठक में कई फैसले लिए गए। इसमें कई नई नियुक्तियां भी की गई हैं। शरद धड़ा पार्टी के चुनाव निशान पर दावा जताने के लिए जल्द ही चुनाव आयोग से मिलेगा। बैठक में उन राज्यों के प्रमुखों को फिर से बहाल कर दिया गया है जिन्हें नीतीश कुमार ने अलग-अलग समय पर पद से हटा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ ‘महागठबंधन’ का हिस्सा बनेगा शरद धड़ा

 Sharad Yadav group has appointed Chhotubhai Amarsinh Vasava as acting President of JDU

राज्यसभा सांसद अली अनवर की मौजूदगी में श्रीवास्तव ने कहा कि जल्दी ही उनका धड़ा भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ का हिस्सा बनेगा।

उन्होंने कहा, ‘हमने जदयू की गुजरात इकाई के अध्यक्ष और छह बार के विधायक छोटूभाई वासवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से तय किया है कि जब तक पार्टी का नया अध्यक्ष नहीं चुना जाता उनका धड़ा छोटूभाई के नेतृत्व में काम करेगा।’

नीतीश के फैसले असंवैधानिक, हटाए गए पदाधिकारी बहाल...

 Sharad Yadav group has appointed Chhotubhai Amarsinh Vasava as acting President of JDU

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिए गए कई फैसले ‘असंवैधानिक’ हैं और कार्यकारिणी ने उन्हें पलट दिया। श्रीवास्तव ने कहा, नीतीश ने अनिल हेगड़े को संगठनात्मक चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर बनाया था।

यह फैसला पार्टी के नियमों के खिलाफ था क्योंकि केवल राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही ऐसा फैसला ले सकती है। लिहाजा कार्यकारिणी ने यह फैसला किया है कि हेगड़े की निगरानी में हुए सभी चुनाव अमान्य हैं। कई राज्यों के प्रमुखों को हटाने के फैसले पर भी रोक लगा दी गई है और उन्हें फिर से पद पर बहाल कर दिया गया है।

'दावा खारिज नहीं, फिर जाएंगे चुनाव आयोग'

 Sharad Yadav group has appointed Chhotubhai Amarsinh Vasava as acting President of JDU

चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी निशान को लेकर रणनीति के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा, हम फिर आयोग के पास जाएंगे और नए दस्तावेज पेश करने के लिए समय दिए जाने की मांग करेंगे।

आयोग ने हमारे दावे को खारिज नहीं किया है, सिर्फ उसे ‘अलग रख’ दिया है। हमने पहले अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज नहीं दिया था। हम शुक्रवार को फिर चुनाव आयोग के पास जाएंगे और उन्हें हस्ताक्षर किया हुआ हलफनामा सौंपेंगे।

हमने कुछ और दस्तावेज जमा कराने के लिए एक महीने का समय दिए जाने की मांग की है। हम अगले 10 से 15 दिन में उन्हें जमा करा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed