{"_id":"d5c20d0e5cb4dda29359684413159176","slug":"sharad-yadav-can-leave-madhepura-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधेपुरा संसदीय क्षेत्र छोड़ सकते हैं शरद यादव!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधेपुरा संसदीय क्षेत्र छोड़ सकते हैं शरद यादव!
पटना, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Sep 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से उनका चुनाव लड़ना तय नहीं है। लोकसभा का चुनाव कहां से लडूंगा यह पार्टी सर्वसम्मति से तय करेगी।
विज्ञापन
मधेपुरा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शरद यादव वे कहा कि देश के राजनीतिक हालात बता रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा। देश में एक बार फिर साझा सरकार ही बनेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शरद यादव पिछले 21 साल से संसद में मधेपुरा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दागी नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक लगाए जाने संबंधी शीर्ष कोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि कोर्ट को चुनाव आयोग के काम में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से इस बारे में अध्यादेश लाए जाने की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि संसद को नजरअंदाज करके कोई भी अध्यादेश लाना ठीक नहीं। उनकी पार्टी कांग्रेस के इस कदम का विरोध करती है। लोकतंत्र का यह तकाजा है कि अध्यादेश लाए जाने से पहले संसद में चर्चा जरूर होनी चाहिए थी।