फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shabana Azmi and Prakash Raj appeal vote for Kanhaiya Kumar

'गनी भाई' ने मांगे कन्हैया के लिए वोट, कहा- चुनाव लड़ने से ये चौकीदार की सेना क्यों तड़प रही है

Fri, 26 Apr 2019 12:21 PM IST
आसिम खान भाषा, बेगूसराय
भाषा, बेगूसराय Published by: आसिम खान Updated Fri, 26 Apr 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi and Prakash Raj appeal vote for Kanhaiya Kumar
कन्हैया कुमार के सिए वोट मांगते प्रकाश राज - फोटो : Twitter

मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता प्रकाश राज ने गुरूवार को बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिए लोगों से वोट की अपील की। साउथ के सुपरस्टार और कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा, 'बलिया...बेगूसराय में शबाना आजमी के साथ...समर्थन...प्याप और लोगों का फैसला...कन्हैया कुमार को सशक्त करने के ये दृश्य हौसला बढ़ाने वाले हैं...संसद में जनता की आवाज को और दम मिले...कन्हैया के लिए यहां आने पर गर्व महसूस कर रहा हूं...जय हिंद।' 

विज्ञापन


विज्ञापन




चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि कन्हैया मुझसे उम्र में छोटा है पर सोच में बड़ा है। उन्होंने कहा कि कन्हैया केवल बेगूसराय नहीं बल्कि देश की आवाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि कन्हैया के चुनाव लड़ने से ये चौकीदार की सेना क्यों तड़प रही है, क्यों हिल रहे हैं, क्योंकि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह चुनाव केवल दो लोगों के बीच है । एक है सुपुत्र और दूसरा है कुपुत्र। सुपुत्र जो है - वह पढ़ा लिखा है और दूसरा - जो कुपुत्र है वह कुटिल है। उसका नाम मैं नहीं लूंगा। आप ले लीजिए।

वहीं जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया के पक्ष में बरौनी के चमरिया मैदान में गुरूवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शबाना ने कहा कि केंद्र में भाजपा विकास करने, गरीबी हटाने, नौकरियां दिलाने का वादा करके सत्ता में आयी थी, पर ये सब कहां है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार ने जनता से वोट मांगा था, अगर वह (भाजपा सरकार) सही मायने में अपना काम करती तो आज उसे अपने पुराने संप्रदायिक कार्ड खेलने के हथकंडे को नहीं अपनाना पड़ता।


शबाना ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी शक्ति ‘संविधान’ है और उसे बचाने के लिए कन्हैया के पक्ष में वोट करें ताकि वह संसद में गरीबों की आवाज उठा सके। उन्होंने कहा कि कन्हैया पर देशद्रोह और टुकड़े - टुकड़े गैंग का हिस्सा होने का झूठा इल्जाम लगातार लगाया जा रहा है क्योंकि उन लोगों को खतरा है कि सचमुच कन्हैया आपका (लोगों का) दिल जीत चुका है और संसद पहुंच जाएगा ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed