फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sex racket going on inside house disclouse in bhagalpur bihar

बिहार: घर के अंदर चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने जाल बिछाकर किया भंड़ाफोड़

Sun, 04 Jul 2021 09:08 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 09:08 AM IST
सार

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की भी कोशिश कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
sex racket going on inside house disclouse in bhagalpur bihar
बिहार में सेक्स रैकेट का खुलासा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक इलाके में अपने ही मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाने के आरोप में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर युवतियों और युवकों को दबोचा है। पुलिस ने मकान मालिक साहिल, पत्नी कहकशां और ग्राहक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की भी कोशिश कर रही हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर को भी खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एएसपी सिटी पूरन झा और ततारपुर इंस्पेक्टर ने छापेमारी की। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जब्बारचक इलाके में एक घर में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी, यह धंधा लॉकडाउन के दौरान से चल रहा था। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने पहले आसपास के घरों को सतर्क किया और फिर साहिल के घर में दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आपत्तिजनक हालत में युवक- युवतियां इधर उधर भागने लगे, वहीं मकान मालिक और उसकी पत्नी भी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने मेनगेट का दरवाजा बंद कर सभी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस गैंग का मुख्य सरगाना अभी गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएघा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed