फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sex racket busted in Patna

सेक्स रैकेटः ब्यूटी पार्लर से कंडोम, सीडी बरामद

Wed, 10 Jul 2013 11:41 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Jul 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in Patna

पटना में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चलाए जा रहे एक और सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां के एक ब्यूटी पार्लर से कंडोम, अश्लील सीडी और शराब की बोतलें बरामद की हैं। साथ ही चार युवतियां, संचालक और दलाल समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पटना पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डाकबंगला चौराहे के समीप लोकनायक जयप्रकाश भवन स्थित स्पार्क और सीजर पार्लर में एवं एसपी वर्मा रोड स्थित शुभम लेडीज एंड जेंटस पार्लर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने पहले स्पार्क और सीजर में छापेमारी की। वहां से दो युवतियों को मुक्त कराने के बाद पुलिस टीम ने पालीगंज निवासी अजय कुमार (45), पछुआ छपरा निवासी राजकुमार पाठक (40) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दलाल हैं और पूर्व में भी देह व्यापार के मामले में पकड़ कर जेल भेजे जा चुके हैं। इन लोगों के अलावा स्पार्क और सीजर से महनार निवासी सोहन कुमार (20), मीठापुर निवासी अभिषेक शर्मा (25), बनियापुर छपरा निवासी कासिम कुमार (40) और नौबतपुर थाने के चिरौरा निवासी शशिकांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मौके से पुलिस ने पच्चीस कंडोम, पच्चीस अश्लील सीडी, शराब की बोतलें और लगभग नौ हजार रुपये बरामद किया। पकड़े गए दलालों, ग्राहक और संचालक के खिलाफ महिला थाने में देह व्यापार के तहत मामला दर्ज किया गया है।


बता दें कि राजधानी पटना में ब्यूटी व मेंस पार्लर की आड़ में पहले से ही सेक्स रैकेट का खेल चल रहा है। पिछले महीने भी पुलिस ने कई ब्यूटी पार्लरों में छापे मारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed