फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Seven policemen suspended for leaving SHO alone in front of crowd in kishanganj

बिहार: एसएचओ को भीड़ के सामने अकेला छोड़कर भागने वाले सात पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 12 Apr 2021 02:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, किशनगंज।
एजेंसी, किशनगंज। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Apr 2021 02:27 AM IST
सार

  • एसपी ने कहा, विभागीय कार्रवाई के बाद इन सभी पुलिसकर्मियों को सख्त सजा दी जाएगी।  

विज्ञापन
Seven policemen suspended for leaving SHO alone in front of crowd in kishanganj
किशनगंज थाना प्रभारी की बेरहमी से हत्या - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के एसएचओ की बंगाल में हुई पीट पीटकर हत्या मामले में किशनगंज के सर्कल इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। कर्तव्य का पालन नहीं करने पर रविवार को इन सभी को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


ये सभी किशनगंज पुलिस थाने के एसएचओ अश्विनी कुमार को भीड़ के सामने अकेला छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

एसपी कुमार आशीष की सिफारिश पर पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश कुमार चौधरी ने सर्कल इंस्पेक्टर मनीष कुमार, राजू साहनी, अखिलेश्वर तिवारी, प्रमोद कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार पासवान, सुनील चौधरी, सुशील कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया। एसपी ने कहा, विभागीय कार्रवाई के बाद इन सभी पुलिसकर्मियों को सख्त सजा दी जाएगी।    
विज्ञापन


एसएचओ अश्विनी कुमार साथी पुलिसकर्मियों के साथ बाइक चोरी के मामले में अपराधी को पकड़ने के लिए बंगाल के पांजीपाड़ा में एक गांव में छापा मारने गए थे। इस पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। अश्विनी कुमार को छोड़कर बाकी साथी भाग खड़े हुए और अकेले एसएचओ की ग्रामीणों ने बुरी तरह पिटाई की। अस्पताल ले जाने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। बंगाल पुलिस ने मामले में फिरोज आलम, अबूजार आलम और शाहीनूर खातून को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक एसएचओ 1994 बैच के इंस्पेक्टर और पूर्णिया जिले में जानकीनगर के निवासी थे। पिछले ही साल उनकी तैनाती किशनगंज पुलिस थाने में की गई थी। शुक्रवार को बैठक के दौरान एसपी ने सभी पुलिस थानाध्यक्षों को इलाके में बढ़ती लूट की वारदातों को लेकर नोटिस जारी किया था और उन्हें अपराधियों को पकड़ने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed