फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   seven people died from drinking poisonous liquor in gaya

गया में जहरीली शराब ने ली आठ लोगों की जान

Tue, 11 Dec 2012 02:43 PM IST
गया/इंटरनेट डेस्क
गया/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Dec 2012 02:43 PM IST
विज्ञापन
seven people died from drinking poisonous liquor in gaya
बिहार में जहरीली शराब एक बार फिर मौत का सबब बनी है। गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर भूंई टोली और शास्त्रीनगर भूंई टोली में सोमवार देर रात जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग बीमार हैं। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने मंगलवार को बताया कि शास्त्रीनगर मुहल्ला के मुसहर टोली के कुछ लोगों ने पास की ही दुकान से शराब खरीद कर पी थी। शराब पीने के बाद कई लोगों को उल्टियां होने लगीं, इसी दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। बीमार चार लोगों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पूर्व 6 दिसंबर की रात भोजपुर जिले में आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। कुछ लोग बिमार हैं, जिनमें से दो को दिखाई देना बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed