Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   akshara singh hajipur court framing of charges harsh firing covid protocol violation case

अक्षरा सिंह की मुसीबतें बढ़ीं : हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप, बॉ़डीगार्ड ने चलाई थी गोलियां

Fri, 20 Nov 2026 11:14 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 11:14 AM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। वैशाली जिले की हाजीपुर अदालत ने वर्ष 2021 के चर्चित हर्ष फायरिंग और कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय रागिनी सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान अक्षरा सिंह खुद पेश हुईं।

विज्ञापन
akshara singh hajipur court framing of charges harsh firing covid protocol violation case
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@singhakshara

विस्तार

वैशाली जिले की हाजीपुर अदालत ने वर्ष 2021 के चर्चित हर्ष फायरिंग और कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय रागिनी सिंह के न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह खुद न्यायालय में पेश हुईं। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अभिनेत्री के विरुद्ध औपचारिक रूप से आरोप तय किए हैं। करीब पांच साल पुराने इस चर्चित मामले में अदालत के सख्त रुख के बाद अभिनेत्री की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। आरोप है कि अक्षरा के बॉडीगार्ड ने ये गोलियां चलाईं थीं।
विज्ञापन


वर्ष 2021 के मामले में अदालत का कदम

हाजीपुर अदालत के इस फैसले के बाद लालगंज में हुई इस चर्चित घटना पर कानूनी शिकंजा और मजबूत हो गया है। सुनवाई समाप्त होने के बाद अभिनेत्री के अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार पांडेय ने अदालत परिसर में प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों, केस डायरी और विभिन्न धाराओं के आधार पर विचार किया। इसके बाद अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ आरोप गठित करने का आदेश जारी किया गया। अप्रैल 2021 में दर्ज हुई इस प्राथमिकी में पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान लागू नाइट कर्फ्यू और स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल के उल्लंघन को मुख्य आधार बनाया था। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रम में बिना अनुमति हथियार से फायरिंग करने के कृत्य को भी इस मामले में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

यह पूरा प्रकरण अप्रैल 2021 में इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए एक वीडियो के जरिये उजागर हुआ था। वायरल हुए उस फुटेज में मंच पर भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। उसी दौरान मंच के पास पुलिस की वर्दी पहने एक बॉडीगार्ड को कार्बाइन से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग करते हुए देखा गया था। यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लालगंज थाने की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि कार्यक्रम के दौरान रात में लागू कर्फ्यू और कोविड नियमों की सरेआम अनदेखी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित था समारोह

यह मामला वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। अप्रैल 2021 में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार और जनेऊ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस पारिवारिक और मांगलिक अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदर्शन करने के लिए अक्षरा सिंह को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, जहां नियम-कानूनों को ताक पर रखकर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत कई लोगों को आरोपित बनाया था। हाजीपुर अदालत में अब आरोप तय होने के बाद इस मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया तेजी से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed