फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Seven of a family died in jaunpur road accident, inside story of family after accident news Sitamarhi Bihar

कौन किसे मुखाग्नि दे : परिवार में आग देने वाले दो और एक साथ आईं लाशें सात; इंस्टा पर हुए प्यार के बाद यह आफत

Mon, 11 Mar 2024 11:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 11 Mar 2024 11:15 AM IST
सार

लोगों को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि कौन किसे मुखाग्नि देगा। परिवार में केवल दो लोग ही मुखाग्नि देने के लिए बचे हैं। वहीं इन सात लाशों को कंधा देने के लिए 28 लोगों की जरूरत थी लेकिन...

विज्ञापन
Seven of a family died in jaunpur road accident, inside story of family after accident news Sitamarhi Bihar
सात-सात लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के रीगा इलाके के रहने वाले एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। सात-सात लाशें जब एक साथ गांव पहुंची तो सभी दंग रह गए। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सभी की जुबां पर एक ही बात रही कि भगवान ऐसा अनर्थ किसी के साथ न करें। परिजनों को सांत्वना देने के लिए जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों तांता लगा हुआ है। परिजन बजरंगी शर्मा ने अपने पिता भाई व पत्नी को मुखाग्नि दिया। वहीं, चचेरे छोटे भाई रिशु ने अपने पिता के साथ भाई और भतीजे को मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन


सात लाशों को कंधा देने के लिए 28 लोगों की जरूरत थी
शव को जलाने के लिए शमशान में देर रात तक तैयारी की गई। परिजन ने तो अपना सुध खो ही दिया है। लोगों को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि कौन किसे मुखाग्नि देगा। परिवार में केवल दो लोग ही मुखाग्नि देने के लिए बचे हैं। वहीं इन सात लाशों को कंधा देने के लिए 28 लोगों की जरूरत थी। लेकिन, परिवार के इतने सदस्य भी नहीं हैं। ऐसे में गांव के लोग आगे आए और परिवार के साथ खड़े हुए। ग्रामीणों ने अर्थी को कंधा दिया। सभी शवों का दाह संस्कार रीगा मिल चौक से सटे बखरी गांव के समीप श्मशान में किया गया। इससे पहले यहां रविवार की रात जेसीबी लगाकर ग्रामीणों द्वारा कार्य कराया गया था। ताकि, सभी शवों का एक साथ दाह संस्कार में दिक्कत नहीं हो। 

विज्ञापन

Seven of a family died in jaunpur road accident, inside story of family after accident news Sitamarhi Bihar
हादसे के शिकार हुए लोगों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इंस्ट्राग्राम पर हुए प्यार को शादी में बदलने जा रहे थे सभी 
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक गजाधर शर्मा के बेटे चंदन का प्रयागराज निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ था। फिर आपस में बात करते-करते दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करने लगे। इसके बाद दोनों युवक-युवती ने अपने-अपने परिजनों को समझाकर शादी के लिए राजी किया था। उसी सिलसिले में गजाधर शर्मा बेटे की इच्छा के अनुसार शादी करने के लिए लड़की को देखने के लिए परिवार समेत प्रयागराज जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। मृतकों में गजाधर शर्मा (60), उनके मझले बेटे अनीश शर्मा (35), दूसरे बेटे बजरंगी शर्मा की पत्नी सोनम शर्मा (25) और बेटे युग कुमार (8) के अलावा गजाधर शर्मा के भाई जवाहर शर्मा (55) और जवाहर शर्मा के बेटे गौतम शर्मा (18) और अनहरी भोरहा गांव निवासी पवन शर्मा की पत्नी रिंकू शर्मा (33) शामिल थे। वहीं, गजाधर शर्मा की पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

Seven of a family died in jaunpur road accident, inside story of family after accident news Sitamarhi Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की
यूपी के जौनपुर सड़क हादसे में सीतामढ़ी के 7 लोगों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विदेश दौरे से पटना लौट चुके हैं। विदेश के लौटने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर सीतामढ़ी के सात लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed