फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Seven more new cases of corona virus in Bihar, a total of 93 patients were affected by the epidemic

बिहार में कोरोना वायरस के सात और नए मामले, महामारी के चपेट में आए कुल 93 मरीज

Sun, 19 Apr 2020 08:08 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 19 Apr 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Seven more new cases of corona virus in Bihar, a total of 93 patients were affected by the epidemic
फाइल - फोटो : PTI
बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। दरअसल बिहार के नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिले में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। बिहार में कोविड-19 से अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि, 
  • नालंदा जिला में चार पुरुषों में यह संक्रमण पाया गया है। इनमें 55, 12, 18 और 22 साल के पुरुष रोगी शामिल हैं।
  • बक्सर जिले में 28 साल की एक महिला और 30 साल के एक पुरुष में यह संक्रमण पाया गया है।
  • भोजपुर जिले में 25 साल के एक पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
संजय कुमार ने बताया कि नालंदा जिले में जिन लोगों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए हैं, वो दुबई से लौटे बिहारशरीफ निवासी के संपर्क में आए थे। दरअसल दुबई से लौटा बिहारशरीफ का यह शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित था, जो इन सभी लोगों के संपर्क में आया था। इसके कारण इन सभी लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया।
विज्ञापन


संजय ने बताया कि बक्सर जिले में जिन दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वे पूर्व में आसनसोल से लौटे कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आये थे। उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले में जिस व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उसकी यात्रा के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पटना एम्स में मुंगेर जिला के रहने वाले एक मरीज की कोरोना वायरस के कारण 21 मार्च को मौत हो गई थी। वहीं, वैशाली जिला के रहने वाले एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार में कोरोना संक्रमण के अबतक, 
  • सिवान- 29 मामले,
  • मुंगेर- 17 मामले,
  • नालंदा- 11 मामले,
  • बेगुसराय- 9 मामले,
  • पटना- 7 मामले,
  • गया- 5 मामले,
  • बक्सर- 4 मामले,
  • गोपालगंज- 3 मामले
  • नवादा- 3 मामले
  • सारण- 1 मामला 
  • लखीसराय- 1 मामला 
  • भागलपुर- 1 मामला 
  • वैशाली- 1 मामला
  • भोजपुर में- 1 मामला 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed