{"_id":"5d3d62538ebc3e6ca56c3ddc","slug":"seven-children-drown-in-pound-at-isuapur-village-in-chhapra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सात बच्चों की गड्ढे में गिरने से हुई मौत, पूरे गांव में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सात बच्चों की गड्ढे में गिरने से हुई मौत, पूरे गांव में मातम का माहौल
Sun, 28 Jul 2019 02:55 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social media
बिहार के छपरा के इसुआपुर प्रखंड के डोएला गांव में तालाब में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई है। घटना रविवार सुबह की है, डोएला गांव के पास बांध पर पेड की कटाई का काम चल रहा था। वहीं कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। पास ही एक गड्ढे में पानी जमा होने की वजह से एक बच्चा उसकी गहराई समझ नहीं सकाऔर उसमें जा गिरा।
विज्ञापन
बच्चे को बचाने के लिए दूसरा बच्चा गड्ढे में कूदा। देखते ही देखते सात बच्चे गड्ढे में कूद गए। जब परिजनों और गांव के लोगों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने बच्चों को ढूंढना शुरु किया। जिसके बाद बच्चों को गड्ढे से निकाला गया। आनन-फानन में बच्चों को इसुआपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आज तीन अलग-अलग हादसों में चार और बच्चों की मौत कि खबर है। शेहर जिले में एक, पिपराही में दो और तरियानी में एक बच्चे की मौत हो गई है।