{"_id":"5c566b58bdec2205dc4019d1","slug":"seemanchal-express-eyewitness-told-the-what-happened-to-them-railway-announces-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांचल रेल हादसा: चश्मदीदों से जानिए घटना का हाल, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 9 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांचल रेल हादसा: चश्मदीदों से जानिए घटना का हाल, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 9 लाख
Sun, 03 Feb 2019 09:47 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
सीमांचल रेल हादसे के बाद परेशान लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर आ रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन की 9 बोगियां रविवार सुबह पटरी से उतर गईं। यह हादसा सुबह 3.58 मिनट पर सहदेई बुजुर्ग में हुआ। जानकारी के अनुसार अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।
विज्ञापन
रेलवे मरने वाले लोगों के परिवार को 5 लाख रुपये जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देगा। सभी चिकित्सा व्यय भी रेलवे द्वारा वहन किया जाएगा। बिहार सरकार ने भी मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। सरकार मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये जबकि घायलों को 50,000 रुपये देगी।
विज्ञापन
रेलवे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12487 जोगबनी से आनंद विहार आ रही थी। सुबह के 3.52 मिनट पर ट्रेन ने मेहनार रोड को पार किया। इसके बाद वह 3.58 बजे सहदेई स्टेशन के पास पहुंची। जहां उसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
हादसे की एक पीड़ित महिला ने बताया कि अचानक जोर से आवाज आई और शोर होने लगा। सीमांचल एक्सप्रेस के बी3 एसी कोच से यात्रा कर रहीं महिला यात्री ने बताया कि हर तरफ सामान और यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरे हुए थे। स्लीपर में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है और काफी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार सोनपुर और बरौनी से डॉक्टरों की एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। रेलवे और राज्य प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी राहत एवं बचाव के कार्य में जुटी हुई है। राहत ट्रेन को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।
ट्रेन के अप्रभावित 12 कोच को हाजीपुर के लिए रवाना कर दिया गया है जहां इसमें अतिरिक्त कोचों को जोड़ा जाएगा और ट्रेन को आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना किया जाएगा। रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए हाजीपुर और पटना में खाने, पानी आदि का इंतजाम किया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि वह लोगों को हर तरह की सहायता मुहैया करवाए
रेल हादसे को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'बिहार में हुए रेल हादसे से बहुत आहत हूं| पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करें।'
#SeemachalExpress derailment: Bihar government has announced to give Rs 4 lakhs each to the kin of every deceased & Rs. 50,000 to the injured. (File pic) pic.twitter.com/LcJltOWauO
— ANI (@ANI) February 3, 2019