फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Second phase of voting for 32 constituencies in Bihar

नक्सलियों के गढ़ में मतदान, ड्रोन करेगा निगरानी

Thu, 15 Oct 2015 11:41 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Second phase of voting for 32 constituencies in Bihar

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट शुक्रवार को डाले जाएंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


दूसरे चरण में छह जिलों (कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया) की 32 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर 32 महिलाओं समेत कुल 456 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है। छह जिलों के 32 विधानसभा क्षेत्रों में से 23 विधानसभा क्षेत्रों को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया है।
विज्ञापन


नक्सल हिंसा को लेकर अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में गया की 10, औरंगाबाद की चार, रोहतास की चार, अरवल की दो और जहानाबाद की तीन सीटें शामिल हैं। सुरक्षा बल के जवानों के लिए इस इलाके में चुनाव कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। इन इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस, कोबरा टीम और सीआरपीएफ की टीमें कमर कस चुकी हैं। ये टीमें संयुक्त टीम खोजी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक तीन बम बरामद हो चुके हैं। बमों के मिलने का सिलसिला जारी है। दूसरे चरण के लिए मतदान से ठीक पहले गया में रौशनगंज थाना क्षेत्र के शेरघाटी इमामगंज स्टेट हाईवे के पास से सिलेंडर बम बरामद हुआ है।

डुमरिया के मध्य विद्यालय केवलाकला परिसर से 25 किलो का आईडी बम बरामद हुआ। यहां पर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्र भी बनाया गया है। इधर, परैया में भी एक सिलेंडर बम मिला है।

एक ‌लाख जवान तैनात

Second phase of voting for 32 constituencies in Bihar

चुनाव आयोग के मुताबिक सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे, जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय दोपहर 3 बजे तक और कुछ क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक रखा गया है।

छह जिलों में करीब एक लाख जवान तैनात किए गए हैं। इस बार मतदानकर्मी जिस सड़क से पोलिंग बूथ पर जाएंगे, उन सड़कों पर सीआरपीएफ, कोबरा और बीएसएफ के जवान तैनात रहेंगे।

नक्सलियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। शुक्रवार को वायुसेना के पांच हेलिकॉप्टर गश्त पर रहेंगे। 719 मोटर साइकिल भी तैनात की गई हैं।

2010 के विधानसभा चुनाव में नक्सलियों द्वारा लगाये गए एक बारूदी सुरंग की चपेट में आकर 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही औरंगाबाद के कुटुंबा में बम ब्लास्ट में 8 बच्चों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed