{"_id":"64f2033591221edf6905f9d9","slug":"school-student-killed-in-collision-with-gas-laden-vehicle-in-darbhanga-people-blocked-road-in-protest-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गैस लदे वाहन की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत; घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गैस लदे वाहन की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत; घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने जाम की सड़क
Fri, 01 Sep 2023 08:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 01 Sep 2023 08:58 PM IST
सार
Bihar: हायाघाट के अंचलाधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर आया हूं। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए सड़क जाम किया है। लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
विज्ञापन
छात्र की मौत को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा के हायाघाट थानाक्षेत्र के बांसडीह में एक गैस लदे वाहन की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दरभंगा हायाघाट मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर आगजनी कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बांसडीह गांव के नरेश बैठा के बेटे शिवम कुमार (15) को स्कूल जाने के दौरान एक गैस लदे वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छात्र जख्मी हो गया। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने उसे हायाघाट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण उमेश कुमार ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान गैस लदे वाहन की टक्कर से शिवम कुमार की मौत हो गई। इससे पूरे गांव के लोग दुखी हैं। मृतक के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इसी से उसके परिवार का भरण-पोषण होता है। शिवम की मौत की सूचना मिलते ही नरेश बैठा गांव के लिए चल निकल गए हैं। मौत के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले, इसके लिए गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
हायाघाट के अंचलाधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर आया हूं। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए सड़क जाम किया है। लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।