फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Uncontrolled Scorpio crushes student

Bihar News: अनियंत्रित स्कार्पियो ने छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Tue, 27 Feb 2024 07:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Feb 2024 07:09 PM IST
सार

Bihar News: गोपालगंज जिले की बरौली थाना क्षेत्र के रतनसराय रोड पर मंगलवार को एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। नाराज लोगों ने स्कॉर्पियो में काफी तोड़फोड़ कर दी। 

विज्ञापन
Uncontrolled Scorpio crushes student
अनियंत्रित स्कार्पियो ने छात्र को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बताया जाता है की बरौली थाना क्षेत्र के रतनसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। वहीं इस भिड़ंत में स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बरौली थाना के रतनसराय नवादा रोड की है। मृतक का नाम चंदन कुमार बताया जा रहा है। वह बरौली थाने के रतन सराय निवासी सिपाही साह का पुत्र था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रतन सराय निवासी चंदन कुमार बाइक से कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में छात्र चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने स्कॉर्पियो में जमकर तोड़फोड़ की और उसे पलट दिया।
विज्ञापन


परिजनों का रोकर बुरा हाल
पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। छात्र के दुर्घटना में मौत की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर सदर एससीपीओ प्रांजल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर लोगों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed