फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two teenagers drowned in the Daha River during the Jitiya festival in Gopalganj; tragedy strikes bihar news

बिहार न्यूज: गोपालगंज में जितिया पर्व पर बड़ा हादसा, दाहा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

Sat, 03 Oct 2026 09:46 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 09:46 PM IST
सार

गोपालगंज के बरईपट्टी गांव के पास शनिवार को जितिया पर्व पर दाहा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 13 वर्षीय आदित्य कुमार और 12 वर्षीय सागर कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
Two teenagers drowned in the Daha River during the Jitiya festival in Gopalganj; tragedy strikes bihar news
अस्पताल में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गोपालगंज के बरईपट्टी गांव के पास शनिवार को जितिया पर्व के अवसर पर दाहा नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरईपट्टी गांव निवासी प्रमोद साह के 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और महंथ साह के 12 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। त्योहार के दिन हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितिया पर्व के अवसर पर दोनों किशोर शनिवार सुबह गांव के पास बहने वाली दाहा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से निकाले गए दोनों किशोरों के शव
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते नदी किनारे पहुंचे। ग्रामीणों ने नदी में दोनों किशोरों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। त्योहार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। एक ही गांव के दो किशोरों की मौत से हर कोई गमगीन नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
घटना की सूचना मिलने पर मीरगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही, लोगों से अपील की कि त्योहारों और आम दिनों में नदियों व पोखरों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed