{"_id":"668a6dc20b03ee80c609c797","slug":"two-businessmen-from-siwan-who-went-to-up-for-treatment-died-in-kannauj-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: इलाज कराने यूपी गए सीवान के दो कारोबारियों की कन्नौज में मौत; दो की हालत गंभीर; इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: इलाज कराने यूपी गए सीवान के दो कारोबारियों की कन्नौज में मौत; दो की हालत गंभीर; इलाज जारी
Sun, 07 Jul 2024 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:58 PM IST
सार
Accident News: सीवान के बड़े व्यवसायी समेत दो लोगों की यूपी के कन्नौज में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जिसमें दो लोग घायल भी हैं। इस पूरी घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दोनों मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान शहर के बड़े व्यवसायी शिव बरतन भंडार के मालिक अपने परिवार समेत लखनऊ इनोवा कार से डॉक्टर को दिखाने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे थे, तभी यूपी के कन्नौज में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवर गाड़ी काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। चलाने के कर्म में अचानक ड्राइवर को नींद आ गई, जिसकी वजह से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
जिसमें सवार कुल चार लोगों में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एवं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक की पहचान शिवजी प्रसाद के पुत्र विदुर साह एवं दूसरे मृतक सोनू प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं दो लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। उषा देवी और जितेंद्र कुमार जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों को मिली, वहां चीख पुकार मच गयी।
विज्ञापन